बक्सर: गंगा करे पुकार हे उपर वाले हमारी तुही सुन ले। एक कूड़ा गाड़ी कुछ सफाई कर्मियों के साथ गंगा किनारे भेज दे….

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

 

 

बिहार न्यूज़ लाइव बक्सर डेस्क:  बक्सर :- हे उपर वाले हमारी तुही सुन ले। एक कूड़ा गाड़ी कुछ सफाई कर्मियों के साथ गंगा किनारे भेज दे। क्योंकि यहां के लोग तो सिर्फ गंदगी फैलाना जानते हैं। यह गुहार है उन युवाओं और छात्रों की, जो प्रतिदिन दौड़ एवं अन्य शारीरिक क्रियाओं के अभ्यास करने गंगा किनारे जाते हैं। आप जो यह नजारा देख रहे वह सोमेश्वर स्थान इलाके में जेल के पास गंगा के मैदान का है। जहां सुबह पांच बजे से ही लोग पहुंचने लगते हैं।

यहां दो छोटे-छोटे मैदान हैं। जहां प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में युवा अभ्यास के लिए आते हैं। लेकिन, पिछले दिनों एक त्योहार के बाद जिस तरह यहां गंदगी फैल गई है। उससे गंगा स्वच्छता को भी धक्का लगा है और युवाओं को फजीहत भी उठानी पड़ रही है।

- Sponsored Ads-

 

सोमवार को इसका वीडियो और फोटो भेज प्रतियोगिता की तैयारी करने वाले युवाओं ने जिला प्रशासन और नगर परिषद से मदद की मांग की है। हो सकता है, नगर परिषद उनकी सुन ले। क्योंकि वह गंगा घाटों की सफाई पर मोटी राशि खर्च करता है।

 

 

 

- Sponsored Ads-

Share This Article