अजमेर: गंगानगर के सांसद ने पूजा सरोवर व ब्रह्मा के किए दर्शन

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

 

 

बिहार न्यूज़ लाईव अजमेर डेस्क: पुष्कर/अजमेर(हरिप्रसाद शर्मा) तीर्थराज पुष्कर में गंगानगर के सांसद ने पवित्र पुष्कर सरोवर की पूजा अर्चना कर ब्रह्मा जी के दर्शन किए ।
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पुष्कर के प्रवक्ता शरद वैष्णव ने बताया कि सोमवार को गंगानगर के सांसद व एआईसीसी सचिव श्री कुलदीप इंदौरा ने पुष्कर मे पवित्र सरोवर की पूजा अर्चना की व जगत पिता ब्रह्मा जी के दर्शन किए व आशिर्वाद लिया।।

इस मौक़े पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष संजय जोशी के नेतृव में माला पहनाकर कार्यकर्ताओ द्वारा स्वागत किया गया।।पवित्र सरोवर की पूजा अर्चना पंडित बैद्यनाथ पाराशर ने करवाई।।

- Sponsored Ads-

सांसद इंदौरा के साथ पूर्व यूथ अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह राठौड़,शरद वैष्णव, नगर निगम पार्षद सुनील धानका, मौसम शर्मा,जितेंद्र गहलोत सोनू नागौरा, हुकुम सिंह राठौड़, छोटू पठान,जगदीश कुमावत पेंटर,बाबू पाराशर विजय निर्वाण, कपिल डाबले आदि मौजूद थे।।

 

 

- Sponsored Ads-

Share This Article