अजमेर: गणपति महोत्सव संगीतमय सुंदरकांड पाठ व भजन संध्या का हुआ आयोजन…

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

 

 

*विनोद पाराशर एंड पार्टी द्वारा संगीतमय सुंदरकांड पाठ व भजन संध्या
* बंजरग कालोनी में मनाया गया महोत्सव

 बिहार न्यूज़ लाईव पुष्कर /अजमेर डेस्क: (हरिप्रसाद शर्मा) तीर्थ नगरी पुष्कर में मंगलवार से गणेश चतुर्थी के दिन जहां जगह-जगह भव्य गणेश महोत्सव का आयोजन किया गया । प्रतिदिन विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा हे । ब्रह्म चौक ,कालो का मोहल्ला , उदयपुरा मोहल्ला ,बारी मोहल्ला सहित विभिन्न स्थानों पर दस दिवसीय महोत्सव का आयोजन लगातार किया जा रहा है । इस दौरान प्रतिदिन विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम का भी आयोजन हो रहा हे ।इसके अलावा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी बजरंग कॉलोनी में दस दिवसीय गणपति महोत्सव का भव्य आयोजन हो रहा हे ।जिसके अंतर्गत शुक्रवार को संगीतमय सुंदरकांड व भजन संध्या का आयोजन किया गया ।

- Sponsored Ads-

टीशा पाराशर ने बताया कि गणपति महोत्सव को लेकर बजरंग कॉलोनी के लोगों में काफी उत्साह का माहौल देखने को मिल रहा है । इस विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन का रात्रि 7:30 बजे से 10:00 बजे तक महिलाओं और युवतियों के लिए गरबा के साथ डांडिया रास का आयोजन किया जा रहा है ।जिसमे महिलाएं और युवतियां डीजे की धुन पर डांडिया के साथ नृत्य कर रही है। शुक्रवार को शाम पंडित कमल नयन दाधीच के सानिध्य में महाआरती का आयोजन किया गया ।इसके पश्चात संगीतमय सुंदरकांड पाठ व भजन संध्या का आयोजन हुआ ।जिसमें पुष्कर के सुप्रसिद्ध भजन गायक विनोद पाराशर एंड पार्टी द्वारा सुंदरकांड पाठ ,भजनों की शानदार प्रस्तुति दी ।
यह कार्यक्रम देर रात्रि तक चला ।
इस अवसर पर अरुण बाबू ,सूरज नारायण पाराशर , जितेन्द्र ऊर्फ हलदर पाराशर ,दिवाकर सरवडिया ,अरविंद सरवडिया धीरज राम महाराज ,वरिष्ठ पत्रकार भीकम शर्मा ,नितिन शर्मा ,राकेश भट्ट ,एस एन गर्ग ,सीताराम पंडित ,कपड़ा एक्सपोर्ट सोनू खत्री ,अमित ,पंडित नरेन्द्र पाठक ,चंद्रशेखर पाराशर ,
नौशाद अली पार्षद महेंद्रसिंह खंगारोत इश्वरसिंह मोहित पाराशर दीपक शर्मा, भुवनेश्वर पाठक आशुतोष शर्मा नरेंद्र सिंह अशोक पाराशर सहित काफी संख्या में लोग मौजूद थे।सभी का राजेश गढ़वाल ,अनिल सर ,प्रतीक काला हार्दिक काला शुभम पाराशर द्वारका सेन मोनू शेरू टोनी ने दुपट्टा ओढ़ा कर सम्मान किया।

 

 

- Sponsored Ads-
Share This Article