जयपुर: गहलोत ने चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग पर दी बधाई

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

 

गहलोत ने चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग पर दी बधाई

*गहलोत ने सफलता को नेहरू-इंदिरा की दूरदर्शिता का परिणाम बताया

- Sponsored Ads-

बिहार न्यूज़ लाइव जयपुर/ डेस्क: (हरिप्रसाद शर्मा) चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सभी वैज्ञानिकों को बधाई दी। .

उन्होंने ट्वीट कर लिखा- आखिरकार इसरो के प्रबुद्ध वैज्ञानिकों की वर्षों की मेहनत से वह ऐतिहासिक पल आ गया जिसके लिए पूरा देश प्रार्थना व इंतजार कर रहा था। उन्होंने कहा कि यह अभूतपूर्व सफलता वैज्ञानिकों के अथक परिश्रम और नेहरू व इन्दिरा जी की अंतरिक्ष अनुसंधान के प्रति दूरदर्शिता का परिणाम है।
आखिरकार इसरो के प्रबुद्ध वैज्ञानिकों की वर्षों की मेहनत से वह ऐतिहासिक पल आ गया जिसके लिए पूरा देश प्रार्थना व इंतजार कर रहा था।

 

चंद्रयान 3 की कामयाबी के लिए टीम के सभी वैज्ञानिकों को हार्दिक बधाई। विश्व स्तर पर देश को मिली यह अभूतपूर्व सफलता वैज्ञानिकों के अथक परिश्रम एवं नेहरू जी व इन्दिरा जी की अंतरिक्ष अनुसंधान के प्रति दूरदर्शिता का परिणाम है। आजादी के कुछ वर्षों बाद ही अंतरिक्ष अनुसंधान के लिए संस्थान बनाने से आज भारत वैश्विक अंतरिक्ष शक्ति बन गया है

 

 

- Sponsored Ads-

Share This Article