- Sponsored Ads-
बिहार न्यूज़ लाईव जयपुर डेस्क: /(हरिप्रसाद शर्मा) राजस्थान में निवर्तमान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेश की कमान संभालने जा रहे भजन लाल शर्मा को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
गहलोत ने सोशल मीडिया के जरिए कहा कि शर्मा को भारतीय जनता पार्टी विधायक दल का नेता बनाए जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। आशा करता हूं कि राजस्थान के मुख्यमंत्री के रूप में आप कार्य करते हुए प्रदेश के विकास की गति को आगे भी बनाए रखेंगे एवं राजस्थान को देश का नंबर एक राज्य बनाने के लक्ष्य को पूरा करने में भूमिका निभाएंगे।
- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-