गहलोत को सत्ता में रहने का हक नहीं, भ्रष्ट मंत्रियों पर हो कार्रवाई – जोशी *

Rakesh Gupta
चुनाव प्रभारी प्रह्लाद जोशी
- Sponsored Ads-

*गहलोत को सत्ता में रहने का हक नहीं, भ्रष्ट मंत्रियों पर हो कार्रवाई – जोशी *
*जोशी प्रेस वार्ता में कांग्रेस पर आक्रमक तेवर में नजर
*गहलोत सरकार के मंत्री और विधायक दोषी है; उन पर कार्रवाई हो

जयपुर/(हरिप्रसाद शर्मा) राजस्थान विधानसभा चुनाव को अभी कुछ ही महीने बाक़ी हैं। पार्टियां अपनी-अपनी तैयारियों को लेकर व्यस्त हैं। राजस्थान भाजपा के चुनाव प्रभारी प्रह्लाद जोशी ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि उन्हें एक मिनट भी सत्ता में रहने का हक नहीं है।

- Sponsored Ads-

चुनाव प्रभारी प्रहलाद जोशी ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा की गहलोत सरकार को एक मिनट भी सत्ता में रहने का अधिकार नहीं है, उनको मॉरल ग्राउंड पर इस्तीफा देना चाहिए। जोशी बोले कि जल जीवन मिशन में 30 हजार करोड़ दिया गया था। गहलोत के मंत्री और लोकल लेवल के विधायक इस गड़बड़ी में शामिल है। केंद्र ने जो पैसे दिए वो इनके द्वार हर घर जल मिशन में लगाए जाने थे, जिसकी इन्होंने मिली भगत की है। अब ईडी को तो आना ही था। जब गडबडी हुई है तो ईडी आयेगी। अब भ्रष्ट मंत्रियों पर कार्रवाई भी होगी।

- Sponsored Ads-
Share This Article