*
बिहार न्यूज़ लाइव जयपुर डेस्क: जयपुर/(हरिप्रसाद शर्मा) कांग्रेस पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी ने रविवार 10 सितंबर को राजस्थान के निवाई में चुनावी सभा को संबोधित करने पहुंचे। सभा स्थल पर पहुंची प्रियंका गांधी का स्वागत मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पगड़ी पहनाकर किया। मुख्यमंत्री गहलोत ने प्रियंका गांधी के सिर पर पगड़ी रखी तो वो हंसने लगी। वहां मौजूद लोग प्रियंका गांधी के लिए नारे लगाने लगे।
रैली से पहले प्रियंका गांधी और सचिन पायलट की सभा स्थल पर मुलाकात हुई। कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने हाथ जोड़कर प्रियंका गांधी को प्रमाण किया। प्रियंका गांधी ने भी हंसकर उनका प्रणाम स्वीकार किया। पायलट ने उन्हें बताया कि पार्टी के नेता मिलकर काम कर रहे हैं। राजस्थान में दोबारा कांग्रेस सरकार बनाएंगे। उन्होंने कहा, ‘भाजपा की कोशिश होती है कि धर्म के नाम पर, मजहब के नाम पर लोगों का ध्यान भटकाया जाए, लेकिन हमारी भी पूरी तैयारी है। हम दुबारा सरकार बनाएंगे।’
