पारित आम बजट को सभी पार्षदों ने सर्वसम्मति से दी स्वीकृति बिहार न्यूज़ लाइव /भागलपुर डेस्क: एसबी संवाददाता अकबरनगर: मोहित कुमार /नगर पंचायत अकबरनगर का बजट पारित होने के बाद शुक्रवार को नगर पंचायत कार्यालय के सभागार कक्ष में सामान्य बोर्ड की दूसरी बैठक नगर पंचायत अध्यक्ष किरण देवी की अध्यक्षता में आयोजित की गई।
जिसमें आम बजट पर चर्चा किया गया।सामान्य बोर्ड की बैठक में पारित समुचित विकास के लिए विभिन्न मदों में आम बजट की स्वीकृति सभी पार्षदों ने सर्वसम्मति से दिया। बैठक में कार्यपालक पदाधिकारी ने बताया कि आम बजट 34 करोड़ 17 लाख,73 हजार 249 रुपये का विकास के विभिन्न मदों को ध्यान में रखते हुए पारित किया गया है। जिसमें व्यय 34 करोड़ 5 लाख 12 हजार रुपए है।
कुल मिलाकर आम बजट को देखा जाए तो 12 लाख 61 लाख 249 रुपये के फायदे का बजट बताया गया। समान बोर्ड की बैठक में मौजूद पार्षदों ने अपने अपने वार्ड के विकास से जुड़े मुद्दा को उठाया। इस पर कार्यपालक पदाधिकारी ने बताया कि प्राथमिकता के तौर नगर पंचायत के विकास के लिए बिजली, पानी, रोड, नाला एवं साफ-सफाई को रखा गया है। जिस पर अब धीरे-धीरे काम होना है। वही बताया गया कि बरसात के समय को देखते हुए अप्रैल माह से नाला सफाई का काम शुरू कर दिया जाएगा। बरसात के समय जलजमाव की समस्या उत्पन्न ना हो। वही सामान्य बोर्ड की बैठक में बताया गया कि प्रत्येक वार्ड में 50 वाट के एलईडी बल्ब से अच्छादित किया जायेगा। जिस पर जल्द ही काम शुरू होगा। नप अध्यक्ष किरण देवी ने बताया कि बजट पारित होने के बाद आम बजट पर चर्चा को लेकर सामान्य बोर्ड की बैठक आयोजित की गई।जिसमें सभी पार्षद ने बजट के प्रारूप की सराहना की है। सभी ने सर्वसम्मति से आम बजट की स्वीकृति देकर नगर पंचायत के चौमुखी विकास करने की बात कही है। इस दौरान कार्यपालक पदाधिकारी अभिनव कुमार, उपाध्यक्ष अनिल कुमार, प्रधान सहायक राजीव रंजन चौधरी, सहित सभी वार्ड पार्षद मौजूद रहे।
आजाद क्रीड़ा मैदान का जल्द होगा कायाकल्प
नगर पंचायत अकबरनगर क्षेत्र अंतर्गत पड़ने वाले आजाद मैदान के सौंदर्यीकरण की बात बैठक में रखी गई जिसमें मैदान में मिट्टी भराई, मैदान के चारों ओर लाइट लगाने, एवं दो कमरा निर्माण के की बात बैठक में रखी गई इस पर चर्चा की गई। इस पर कार्यपालक पदाधिकारी ने बताया कि मैदान के सौंदर्यीकरण को लेकर पहले भी प्रस्ताव रखा गया था। इस पर जल्द ही काम शुरू होगा।
नगर पंचायत का बजट बेहतर,होगा सर्वागीण विकास
नगर पंचायत अकबरनगर मे 2023-24 बजट पर नगर पंचायत सदन मे सामान्य बोर्ड की बैठक बुलाई गई। जिसमें वार्ड नंबर सात की वार्ड पार्षद ने निशु प्रिया ने बतायी कि नगर पंचायत का बजट बेहतर है। नगरपंचायत मे सर्वागीण विकास का रूप रेखा तैयार किया गया है। आने वाले समय मे नगरपंचायत का चहुंमुखी विकास होगा।
हमलोग नगरपंचायत के विकास के लिए संकल्पित हैं। सभी लोग मिलकर विकास रूपी गाड़ी के पहिये को हमलोग धीरे धीरे आगे बढाएंगे। वार्ड नौ के पार्षद कन्हैया कुमार ने बताया कि बजट बेहतर है आने वाले समय मे विकास की रफ्तार तेज होगी। वार्ड दस के पार्षद झग माया देवी एवं वार्ड गयारह के पार्षद अमृता कुमारी ने बतायी की 2023-24 का बजट बेहतर है। सभी विकासात्मक कार्य को अब धीरे धीरे रूप दिया जाएगा।