सारण: आरडब्ल्यूयूएफ के महाप्रबंधक पहुंचे रेल पहिया कारखाना बेला

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

बिहार न्यूज़ लाइव सारण डेस्क: दो संगठनों के बीच संबंधों में आएगी मजबूती

दरियापुर। रेल पहिया कारखाना बैंगलोर के महाप्रबंधक राजगोपाल आर गुरुवार को आधिकारिक यात्रा पर रेल पहिया कारखाना बेला पहुंचे। जहां उनका भव्य स्वागत किया गया।

- Sponsored Ads-

 

यात्रा के दौरान महाप्रबंधक ने स्थानीय मुख्य प्रशासनिक अधिकारी अतुल्य सिन्हा के साथ पहिया उत्पादन और संभावित साझेदारी के अवसरों से संबंधित विषय तथा पहिया उत्पादन क्षमता को बढ़ाने के लिए शक्तियों के समायोजन को लेकर भी कई सार्थक चर्चाएं की।

 

वही महाप्रबंधक की इस यात्रा ने संभावित तालमेल,साझा लक्ष्यों पर चर्चा करने और उन तरीको का पता लगाने का अवसर भी प्रदान किया।जिसमे दोनो संगठन पारस्परिक सफलता प्राप्त करने के लिए एक साथ मिलकर काम कर सकते है।विदित हो की रेल पहिया कारखाना बैंगलोर रेल पहिया उत्पादन के लिए काफी प्रसिद्ध है।

 

 

- Sponsored Ads-

Share This Article