सारण: सड़क दुर्घटना में घायल बच्ची की इलाज के दौरान मौत

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

 

 

बिहार न्यूज़ लाइव सारण डेस्क : परसा।सितलपुर सिवान एसएच 73 पर परसा थाना क्षेत्र के हरपुर परसा के समीप बुधवार की देर शाम अज्ञात वाहन के ठोकर 6 वर्षीय बच्ची बुरी तरह घायल हो गई थी।परिजनों द्वारा आनन फानन में प्राथमिक उपचार हेतु परसा समुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया था।जहाँ चिकित्सकों ने उपचार के उपरांत गम्भीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया था,

 

जिसकी इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।मौत की खबर मिलते ही परिजनों में मचा कोहराम।मृतिका परसा थाना क्षेत्र के हरपुर परसा गांव निवासी नन्दू राय का 6 वर्षीय पुत्री सोनाली कुमारी बताई जाती है।वही गुरुवार देर शाम घर शव पहुचते शव देख माता प्रमिला देवी भाई अभिषेक कुमार मुन्ना कुमार बहन शुपिरिया कुमारी दादा धर्मदेव राय समेत परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था।

- Sponsored Ads-

 

 

- Sponsored Ads-

Share This Article