सिवान:विद्या भवन महिला महाविद्यालय, सिवान में महाविद्यालय के गृहविज्ञान विभाग द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. सी. बी. सिंह ने किया, जबकि मुख्य अतिथि सिवान जिला परिषद अध्यक्ष श्रीमती संगीता यादव रहीं। कार्यक्रम का आरंभ दीप प्रज्वलन एवं माँ सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पण से हुआ। प्राचार्य ने मुख्य अतिथि का स्वागत अंगवस्त्र एवं पुष्प गुच्छ देकर किया गया।

इस अवसर पर कॉलेज के प्राचार्य डॉ. प्रो. चंद्र भूषण सिंह ने कहा कि समाज के विकास में महिलाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है और महिला सशक्तिकरण आज के समय की आवश्यकता है।

मुख्य अतिथि श्रीमती संगीता यादव ने अपने संबोधन में कहा कि महिलाओं को शिक्षा, आत्मनिर्भरता और समान अवसर प्राप्त होने से ही समाज का समग्र विकास संभव है। उन्होंने छात्राओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। साथ ही ये भी कहा कि छात्राएं देश की भविष्य हैं, इसलिए अपने लक्ष्य को भटकाने वाले साधनों से दूर रहें।

इस अवसर पर छात्राओं के लिए भाषण प्रतियोगिता, चित्रकला प्रतियोगिता एवं गुलदस्ता निर्माण प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को मुख्य अतिथि श्रीमती संगीता यादव एवं प्राचार्य महोदय द्वारा पुरस्कृत किया गया। पोस्टर प्रतियोगिता में ज्योति कुमारी 1ST सेमेस्टर ने प्रथम, कृति कुमारी 2ND सेमेस्टर ने द्वितीय, तथा सानिया फिरदौस 3RD सेमेस्टर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। भाषण प्रतियोगिता में चांदनी कुमारी ने प्रथम, ज्योति कुमारी द्वितीय,स्नेहा कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं गुलदस्ता निर्माण प्रतियोगिता में निशु कुमारी ने प्रथम, सोनाली खरवार ने द्वितीय और उजमा फिरोज़ ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

कार्यक्रम में मंच संचालन डॉ. मनीषा ठाकुर के द्वारा किया गया। वहीं विभिन्न प्रतियोगिताओं को डॉ. मीरा गुंजन द्वारा संपन्न कराया गया। डॉ. पूजा रानी ने धन्यवाद ज्ञापन दिया। इस अवसर महाविद्यालय की डॉ. पूजा कुमारी, डॉ. निधि त्रिपाठी, डॉ.अंशिका सिंह, श्रीमती स्वाति सिन्हा, डॉ. अर्चना कुमारी, श्री जितेन्द्र प्रसाद, डॉ. सरवत आफरीन, डॉ. धनेश राम,डॉ. इरम अल्ताफ व श्री बदरुज्जमा एवं शमशुल आफ़रीन तथा छात्राओं की उपस्थिति रही।
