सिवान: भगवान श्री कृष्ण की छठी पर भव्य भंडारे का आयोजन….

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

 

बिहार न्यूज़ लाइव सिवान डेस्क:  बड़हरिया( एसएनबी)। बड़हरिया प्रखंड मुख्यालय स्थित राम जानकी मंदिर  मठ परिसर में भगवान श्री कृष्ण के भक्तों ने उनकी छठी पर प्रत्येक साल की भांति इस साल भी भव्य भंडारे का आयोजन किया। जिसमें कड़ी, चावल, सब्जी के साथ सैकड़ो लोगों ने महाप्रसाद ग्रहण किया।

 

भंडारे में बड़हरिया मुख्य बाजार के व्यावसायि समेत अगल-बगल  गांव के श्रद्धालु भक्त शामिल हुए। भंडारे को सफल बनाने में राम जानकी मठ के महंत श्री भगवान दास जी महाराज, अर्जुन यादव, अनिकेत तिवारी, अशोक चौहान, डॉ आर पी सिंह, मनोज सोनी, निर्मल यादव, अजय बरनवाल आदि का योगदान रहा।

- Sponsored Ads-

 

 

- Sponsored Ads-

Share This Article