सारण: बाबा गणिनाथ मंदिर प्राण प्रतिष्ठा व महारुद्र यज्ञ को लेकर निकाली गयी भव्य शोभा यात्रा,उमड़ी भीड़

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

 

 

 बिहार न्यूज़ लाईव सारण डेस्क: परसा:-विश्व शांति व जनकल्याण के उद्देश्य से परसा प्रखंड के बांध बनकेरवा गोविंद नगर वस्ती में नव निर्मित मंदिर में बाबा गणिनाथ गोबिंदजी महाराज की मूर्ति स्थापना व प्राण प्रतिष्ठा को लेकर आयोजित ग्यारह दिवसीय महारुद्र यज्ञ को लेकर ग्रामीणों के द्वारा भव्य कलशयात्रा निकाली गई।श्री श्री 108 राजनन्दन भारती उर्फ भुटेली बाबा व पूर्वमंत्री चंद्रिका राय के नेतृत्व में एक विराट शोभायात्रा भी निकाली गई।

 

कलशयात्रा सह शोभायात्रा पवित्र यज्ञ स्थल बनकेरवा से दिघरा बांध उत्क्रमित मध्य विद्यालय बनकेरवा,परसौना होते हुए बारवे जोड़ामंदिर नारायणी नदी तट पहुंची जहा आचार्य द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच कलश में जलभरी कराई गई।पुनः कलश यात्रा परसौना,परसादी नगर परिभ्रमण करते हुए पुनः पवित्र यज्ञ स्थल पहुंची।शोभायात्रा में डीजे बैंड,दर्जनों हाथी,घोड़े,ऊट,देवी देवताओं की झांकी की मनमोहक प्रस्तुति की गई जिसे देखने के लिए सड़क के दोनो ओर श्रद्धालुभक्त गणों की भीड़ देखी गई।यज्ञ अध्यक्ष संजय सिंह ने बताया कि इस महारूद्र यज्ञ में प्रवचन,भजन और रात्रि में रासलीला कार्यक्रम किया जाएगा।

- Sponsored Ads-

 

इस दौरान श्री श्री अनिलेश्वर जी महाराज,पैक्स अध्यक्ष संजय सिंह,भाजपा नेता धर्मेंद्र कुमार साह,जिलापार्षद विनोद राय,संयोजक डा.लव कुमार,तुलसी साह,विक्रम साह,पप्पू साह,मुखिया सुनील कुमार राम,गोपाल साह,अमित साह,रघु राय,सरपंच संघ अध्यक्ष प्रतिनिधि विजय कुमार गुप्ता,नगर अध्यक्ष प्रतिनिधि मो करमुल्लाह,पूर्व मुखिया राम लगन साह,अशोक कुमार उर्फ चैनजी,कृष्णा साह,विजय राय,पुलिस राय,विकास कुमार,उमेश राय,अजय सिंह,विक्रम कुमार साह,मुन्ना साह,देवानन्द सहनी,सुरेश सिंह,शिक्षक वीरेंद्र शर्मा,मुन्ना साह,संजय सहनी,बोलबम राय,सुजीत साह,विजेंद्र साह सहित सैकड़ों श्रद्धालु भक्तगण लाल पीले वस्त्र में शामिल थे।

 

 

- Sponsored Ads-

Share This Article