देव गुरु बृहस्पती भगवान का हुआ हरियाली श्रृंगार….

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

 

 

 

 

 बिहार न्यूज़ लाईव डेस्क:  वाराणसी| देवाधिदेव महादेव के प्रिय माह सावन के वृहस्पति वार को दशाश्वमेध स्थित प्राचीन देव गुरु वृहस्पति का हरियाली श्रृंगार किया गया|श्री देव गुरु बृहस्पति भगवान का जल बिहार श्रृंगार सजा जिसमें बाबा की दिव्य झांकी का आयोजन किया गया। तत्पश्चात देवगुरु बृहस्पति भगवान का पंचामृत स्नान 11 ब्राहमण वैदिक मंत्रो द्वारा किया गया|

स्वर्ण मुखौटा व छत्र चांदी के अष्टधातु के साथ बाबा को पालना पर विराजमान किया गया। मुख्य द्वार को अशोक की पत्ती, कामिनी पत्ती एवं रंग बिरंगे कपड़े एवं विद्युत झालर से पूरे प्रांगण को सजाया गया। 

- Sponsored Ads-

 

प्रातःकाल 4 बजे से मंगला आरती अजय गिरी एवं शयन रात्रि 1 बजे सम्पन्न कराया गया। सन्तोष गिरी द्वारा भोर आरती रूद्राभिषेक के साथ सम्पन्न किया गया जिसमें गिरी परिवार द्वारा भोग प्रसाद वितरण किया गया।

 

 

- Sponsored Ads-

Share This Article