अजमेर: गुजरात के सुप्रसिद्ध हनुमान उपासक अश्विन कुमार पाठक ने सुंदरकांड़ का पाठ किया ….

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

 

 

* आयोजक कमल पाठक ने पाठक जी का माल्यार्पण कर आशीर्वाद

*सम्राट अश्विनी कुमार पाठक ने अपना 8681वां सुंदरकाण्ड का पाठ

- Sponsored Ads-

बिहार न्यूज़ लाइव अजमेर डेस्क: स्कूल पुष्कर/अजमेर (हरिप्रसाद शर्मा) गुजरात राज्य के अहमदाबाद निवासी हनुमान उपासक एवं सुंदरकांड़ सुप्रसिद्ध अश्विनी कुमार पाठक ने अपना 8681वां सुंदरकाण्ड का पाठ रविवार को किया । यह पाठ ब्रह्म चौक में शाम पुष्कर में किया।

पुष्कर नगर पालिका के पूर्व पालिकाध्यक्ष कमल पाठक परिवार के सान्निध्य में रविवार को कस्बे के ब्रह्म चौक में संगीतमय सुंदरकांड़ पाठ का आयोजन किया गया । यह पाठ करीब सवा दो चला है । इसमें भाग लेने वाले सभी सैकड़ों श्रद्धालुओं महिलाओं व पुरुषों को तुलसी के पौधे दिये गये ।जिसमें प्रसिद्ध सुंदरकांड गायक अश्विनी कुमार पाठक ने सैंकड़ों की संख्या में उपस्थित हनुमान भक्तों की मौजूदगी में सुंदरकांड पाठ की चौपाईयों का धारा प्रवाह संगीतमय सुनाई ।

 

इससे पूर्व अश्विनी पाठक ने मंच पर भगवान का स्मरण कर सभी श्रोताओं को नमस्कार कर अपना आसन ग्रहण किया। इसके मौके पर पूर्व पालिकाध्यक्ष कमल पाठक ने अश्विनी पाठक का माला पहनाकर अभिंनदन किया। इसके पश्चात अश्विनी पाठक ने अपने 8523वें दिन के 8681वें सुंदरकांड का पाठन किया।

 

इस मौके पर उपस्थित महिला, पुरूष एवं युवा श्रोताओं ने भी सुंदरकाण्ड की चौपाईयों का साथ साथ गायन किया। इस दौरान हनुमान भक्तों को सुंदरकांड़ की पुस्तकें आयोजन समिति की ओर से उपलब्ध करायी गयी। पालिका अध्यक्ष शिव स्वरूप महर्षि ने भी पाठक जी का अभिनन्दन कर आशीर्वाद प्राप्त किया ।

 

 

- Sponsored Ads-
Share This Article