हाजीपुर:गांधी आश्रम मोहल्ला स्थित हनुमान मंदिर पर चौबीस घंटे का रामचरित मानस पाठ

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

डॉ० संजय (हाजीपुर)- रामनवमी के पावन पर्व को लेकर ऐतिहासिक गांधी आश्रम परिसर के सटे उत्तर अवस्थित हनुमान मंदिर पर गुरुवार को सुबह 10 बजे से चौबीस घंटे का रामचरितमानस पाठ आरंभ हुआ।इसके मंगलाचरण में पंडितों के द्वारा विधिवत संकल्प और पूजा -अर्चना हुई ।

इसके बाद भक्तशिरोमणि तुलसीदास कृत रामचरित मानस का पाठ संगीतमय स्वरूप में( गायन,वादन) के साथ आरंभ हो गया। भक्तिमय वातावरण में गांधी आश्रम मोहल्ला निवासी श्रद्धा भाव से मानस पाठ का श्रवण कर रहे हैं। 27 मार्च 2026 को रामनवमी के दिन इसके समापन के पश्चात आरती और प्रसाद वितरण होगा।

- Sponsored Ads-

साथ ही सायंकाल 6 बजे से भंडारा होगा जिसमें गांधी आश्रम मोहल्ला वासी सहित नगरवासी भी सम्मिलित होंगे और भंडारा का रसास्वादन करेंगे। यह कार्यक्रम विगत कुछ वर्षों से आयोजित होता रहा है जिसको सफल बनाने में गांधी आश्रम मोहल्लावासियों की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है।

- Sponsored Ads-
Share This Article
Leave a Comment