-खुशबू कुमारी (हाजीपुर)- वैशाली जिला के जन्दाहा प्रखंड अंतर्गत मोहिउद्दीनपुर गराही पंचायत में अवस्थित राजकीय मध्य विद्यालय,गराही के प्रधानाध्यापक ,रवीन्द्र कुमार मिश्र के सेवानिवृत्त होने पर शनिवार को सम्मान समारोह आयोजित हुआ जिसमें कई पंचायत के लोग ,शिक्षक तथा छात्र -छात्राओं की उपस्थिति रही।इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता,प्रथमिक शिक्षक संघ,वैशाली के लालबाबू ठाकुर ने की तथा संचालन, वरिष्ठ शिक्षक,वशिष्ठ नारायण सिंह ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत सेवानिवृत्त हुए प्रधानाध्यापक, रवीन्द्र कुमार मिश्र को उपस्थित शिक्षकों द्वारा माल्यार्पण से हुआ। इसके बाद उपस्थित शिक्षक,शिक्षिकाएं उन्हें शाॅल, गुलदस्ता तथा कलम,डायरी, धार्मिक पुस्तकें सहित अन्य सामग्री भेंट की ।
उपस्थित शिक्षक,शिक्षिकाएं इनके लंबे कार्यकाल और व्यक्तित्व तथा कृतित्व की चर्चा करते हुए कहा कि सेवानिवृत्ति जीवन का एक पड़ाव है।श्री मिश्र अपने कार्यकाल में एक नव- आयाम स्थापित करते हुए विद्यालय के चतुर्दिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।इनका व्यवहार सभी शिक्षकों के प्रति स्नेहिल रहा जो प्रेरणादायक है।साथ ही इनके दीर्घायु जीवन की शुभकामनाएं प्रेषित की।इस अवसर पर पधारे वरिष्ठ पत्रकार, डॉ० संजय ‘विजित्वर ‘ ने अपने संबोधन में कहा कि गुरु अंधकार से प्रकाश की ओर ले जानेवाले वह कड़ी हैं जिनके व्यक्तित्व और कृतित्व से विद्यालय परिवार तथा छात्र -छात्राओं के जीवन सुवासित होते हैं।
श्री मिश्र से जब इसी पंचायत के एक निजी शिक्षक स्व०आमोद कुमार की सुपुत्री जो इस विद्यालय की छात्रा रही है,ओम स्तुति जो इस बार इंटरमीडिएट (कला)की परीक्षा देनेवाली है,के संबंध में मिला तो इनका व्यवहार काफी प्रभावित किया और श्री मिश्र ने आश्वस्त किया कि इस छात्रा को कभी किसी प्रकार की परेशानी नहीं होने देंगे जबतक हमारा कार्यकाल रहेगा। उस मेधावी छात्रा के प्रति इनका अभिभावक जैसा व्यवहार रहा।ऐसा व्यक्तित्व तथा कृतित्व सभी शिक्षकों का हो ताकि विद्यालय और छात्र -छात्राओं के भविष्य संवर सकें ।
उन्होंने यह भी कहा कि इस कार्यक्रम को विदाई समारोह न कहकर सेवा निवृति पर सम्मान समारोह कहें तो अच्छा रहेगा।कार्यक्रम के बीच -बीच में कलाकारों के द्वारा कर्णप्रिय संगीत सुनने को मिला।इस विद्यालय के शिक्षक, शिक्षिकाएं- सत्येन्द्र कुमार मिश्र (प्रभारी प्रधानाध्यापक),रेणु कुमारी, वरिष्ठ शिक्षक, वशिष्ठ नारायण सिंह, स्पर्श,पप्पू कुमार,हरेन्द्र राम,मो० अजहरुद्दीन,प्रशांत कुमार,आलोक कुमार सिंह, आलोक कुमार,नेहा किशोर,सुमन सिंह, अरुण कुमार मेहता, ममता कुमारी,मंजू कुमारी सहित वैशाली जिला के अन्य पंचायतों से पधारे शिक्षकों में राम बहादुर राय (प्रधानाध्यापक),प्राथमिक शिक्षक संघ के श्याम नाथ झा सहित अन्य लोग भी शामिल थे जिन्होंने रवीन्द्र कुमार मिश्र के दीर्घायु जीवन की मंगल कामना के साथ उनके व्यक्तित्व तथा कृतित्व पर प्रकाश डाला। जय
