डॉ0 संजय (हाजीपुर)- बिहार पुलिस मुख्यालय, पटना के आदेश के आलोक में ऑपरेशन मुस्कान अभियान वैशाली जिला में लगातार चलाया जा रहा है जिसके तहत वैशाली जिला के सभी थानाओ0पी0 अन्तर्गत आमजनों के चोरी या गुम हुए मोबाइल फोन के बारे में दर्ज सनहा , प्राथमिकी पर पुलिस अधीक्षक, वैशाली, विक्रम सिहाग के द्वारा जिला आसूचना इकाई के साथ सभी थाने में टेक्निकल टीम गठित किए गये हैं।
उक्त टीम के द्वारा सीईआईआर पोर्टल से लगातार चोरी या गुम हुए मोबाइल फोन बरामद कर मोबाइल धारकों को लौटाये जा रहे हैं। इसी क्रम में ऑपरेशन मुस्कान अभियान के तहत 202 मोबाइल फोन जिसके अनुमानित मूल्य लगभग 50 लाख रूपये होंगे, बरामद कर मोबाईल धारकों को लौटाए गए।वैशाली पुलिस द्वारा ऑपरेशन मुस्कान के तहत 1694 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं और इस वर्ष के जनवरी माह से लेकर अप्रैल माह तक यानी चार महीने में 731 मोबाइल फोन बरामद करके वास्तविक धारकों को देकर उनके मन में खुशी और मुखमंडल पर मुस्कान दिलाई है।
जिला आसूचना इकाई तथा थानास्तरीय टेक्निकल टीम के कठिन परिश्रम के बल पर मोबाईल फोन बरामद किए गए हैं उन्हें पुलिस अधीक्षक के द्वारा पुरस्कृत भी किए जा रहे हैं। इस कार्य के लिए महुआ के पु०अoनि०,विवेक कुमार तथा विदुपुर थाना के पु०अo निo,रचना तिवारी पुरुस्कृत किये जा रहे हैं।
