डॉ० संजय (हाजीपुर)- बिहार पुलिस सप्ताह–2026 के अवसर पर 22 फरवरी 2026 को पुलिस केंद्र, हाजीपुर में स्वास्थ्य जांच एवं रक्तदान शिविर का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। उक्त शिविर में जिले के पुलिस पदाधिकारी, पुलिस कर्मी, प्रशिक्षु एवं पुलिस उपाधीक्षक (रक्षित) सहित अन्य अधिकारियों,कर्मियों द्वारा उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए रक्तदान किया गया।
शिविर के दौरान सभी प्रतिभागियों का सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण भी किया गया तथा चिकित्सकीय टीम द्वारा आवश्यक परामर्श प्रदान किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पुलिस बल के स्वास्थ्य संरक्षण के साथ-साथ समाजहित में रक्तदान के प्रति जागरूकता को बढ़ावा देना रहा।
यह आयोजन बिहार पुलिस सप्ताह के अंतर्गत निर्धारित कार्यक्रम की श्रृंखला का प्रथम दिवस रहा जो पुलिस बल के सामाजिक दायित्व, सेवा भावना एवं जनकल्याण के प्रति प्रतिबद्धता को प्रदर्शित करता है।कार्यक्रम में कुल 53 यूनिट ब्लड वैशाली पुलिस परिवार द्वारा दिया गया जिसे सदर अस्पताल हाजीपुर “ब्लड बैंक” में जमा कराया गया।
