डॉo संजय (हाजीपुर)- पुलिस अधीक्षक, वैशाली, विक्रम सिहाग के द्वारा कार्यालय स्थित सभाकक्ष में डायल-112 सेवा पर प्रतिनियुक्त सभी पदाधिकारी, सिपाही एवं वाहन चालकों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य आपातकालीन सेवाओं की कार्यक्षमता एवं त्वरित प्रतिक्रिया प्रणाली को सुदृढ़ करना रहा।
बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी कर्मियों को प्राप्त होने वाले प्रत्येक इवेंट पर शीघ्र एवं प्रभावी प्रतिक्रिया सुनिश्चित करने, सूचना मिलते ही तत्काल घटनास्थल पर पहुंचने,खाली समय में क्षेत्र में भ्रमणशील रहकर कार्य करने तथा किसी भी आकस्मिक घटना में घायल व्यक्तियों को बिना विलंब उपचार के लिए निकटतम अस्पताल पहुंचाने का स्पष्ट निर्देश दिया गया।
पुलिस अधीक्षक द्वारा जिला का औसत रिस्पांस टाइम 10 मिनिट से कम रहने पर सभी कर्मियों की सराहना की एवं इसको लगातार जारी रखने एवं गुणवत्ता में सुधार के लिए प्रयास करने के लिए प्रेरित किया।
