डॉ संजय (हाजीपुर)-बिहार पुलिस मुख्यालय, बिहार, पटना के आदेश के आलोक में “ऑपरेशन मुस्कान” अभियान लगातार चलाया जा रहा है जिसके तहत जिले के सभी थाना ओ0पी0 अन्तर्गत आमजनों के जितने भी मोबाइल गुम हुए, चोरी हुए इत्यादि के अन्तर्गत सनहा,प्राथमिकी दर्ज कराया गया है। पुलिस अधीक्षक, वैशाली के द्वारा जिला आसूचना इकाई के साथ जिले के सभी थानों में तकनीकी टीम का गठन किया गया है।
उक्त टीम के सदस्यों के द्वारा तकनीकी अनुसंधान से लगातार मोबाइल बरामद कर उनके वास्तविक धारकों,मालिकों को सुपुर्द किया जा रहा है।
इसी क्रम में 25.02.2026 को वैशाली पुलिस द्वारा “ऑपरेशन मुस्कान” अभियान के तहत पुनः कुल 164 मोबाईल फोन (अनुमानित कीमत लगभग 40 लाख रू0) बरामद कर उनके वास्तविक धारकों को सुपुर्द किया गया। वैशाली पुलिस द्वारा आज तक “ऑपरेशन मुस्कान” अभियान के तहत कुल 1327 मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक धारकों को सुपुर्द कर उनके चेहरे की मुस्कान वापस लौटाई गई।
वर्ष 2026 में अब तक कुल 364 मोबाईल वास्तविक धारकों को लौटाया जा चुका है।
जिला आसूचना इकाई एवं थानास्तरीय तकनीक द्वारा जिन थाना द्वारा कड़ी मेहनत से अधिक मोबाईल फोन बरामद किया गया है उसे पुलिस अधीक्षक, वैशाली के द्वारा पुरस्कृत किया जा रहा है जो निम्न है।
- महुआ थाना – 37 मोबाईल फोन (पु0अ0नि0 विवेक कुमार)
- बिदुपुर थाना – 30 मोबाईल फोन (पु0अ0नि0 रचना तिवारी)
- तिसिऔता थाना – 14 मोबाईल फोन (पु0अ0नि0 मनोज कुमार)
- सदर थाना – 12 मोबाईल फोन (पु0अ0नि0 कुणाल किशोर )
- जंदाहा थाना – 11 मोबाईल फोन (पु0अ0नि0 अभिषेक कुमार)
