हाजीपुर:बलिगांव थाना परिसर में शहीद की पुण्यतिथि पर पुलिस अधीक्षक ने दी शोक सलामी

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

डॉ०संजय (हाजीपुर)- शहीद पशुपतिनाथ की 66वीं पुण्यतिथि पर उन्हें बलिगांव थाना परिसर में पुलिस अधीक्षक, वैशाली, विक्रम सिहाग द्वारा शोक सलामी दी गई। इस अवसर पर जिला पुलिस पदाधिकारियों एवं स्थानीय नागरिकों की उपस्थिति में 66वां शहीदी- सह -सम्मान समारोह आयोजित किया गया।

समारोह के दौरान शहीद पशुपतिनाथ
की पुत्री एवं अन्य परिजन को आदरपूर्वक सम्मानित किया गया। पुलिस अधीक्षक ने अपने संबोधन में शहीद के अदम्य साहस, वीरता एवं कर्तव्य के प्रति उनके सर्वोच्च समर्पण का स्मरण करते हुए उपस्थित सभी लोगों को प्रेरित किया तथा उनके बलिदान को सदैव स्मरण रखने का आह्वान किया।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article
Leave a Comment