हाजीपुर:बिदुपुर थाना में आयोजित जनता दरबार में पुलिस अधीक्षक ने सुनी जनता की समस्याएं

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

– डॉ० संजय (हाजीपुर)- बिदुपुर थाना परिसर में जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस अवसर पर स्थानीय नागरिक उपस्थित हुए तथा उन्होंने अपनी विभिन्न समस्याओं एवं शिकायतों को सीधे पुलिस अधीक्षक के समक्ष रखा।


जनता दरबार के दौरान भूमि विवाद, पारिवारिक विवाद, आपसी तनाव, साइबर अपराध एवं अन्य स्थानीय स्तर की जनसमस्याओं से संबंधित मामले की क्रमवार सुनवाई की गई। प्रत्येक शिकायत को गंभीरतापूर्वक सुना गया तथा संबंधित मामलों में त्वरित, निष्पक्ष एवं विधिसम्मत कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।

- Sponsored Ads-


उक्त जनता दरबार में अनु0पु0पदा0 सदर-01,अंचल पुलिस निरीक्षक सदर, बिदुपुर थाना के थानाध्यक्ष सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।

- Sponsored Ads-
Share This Article
Leave a Comment