_ डॉ संजय (हाजीपुर)-
जिला पदाधिकारी, वैशाली के निेदेशानुसार ई0 किसान भवन, जिला उद्यान कार्यालय के प्रांगण में आत्मा, वैशाली द्वारा दो दिवसीय किसान मेला का आयोजन किया गया जिसका उद्घाटन उप विकास आयुक्त, वैशाली, कुन्दन कुमार एवं संजय कुमार, जिला कृषि पदाधिकारी-सह-परियोजना निदेशक, आत्मा ने द्वीप प्रज्ज्वलित कर किया।इस क्रम में संजय कुमार, जिला कृषि पदाधिकारी-सह-परियोजना निदेशक, आत्मा द्वारा उप विकास आयुक्त को अंग वस्त्र एवं बुके देकर स्वागत किया गया।इस अवसर पर सम्बद्ध विभाग के जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं कृषकों का अभिवादन करते हुए तकनीकी जानकारी उपलब्ध करायी गई। जिला कृषि पदाधिकारी द्वारा बीज वितरण, कृषि यॉत्रिकरण एवं अन्य योजनाओं की जानकारी दी गई।
मोटे अनाज की खेती, व्यवसायिक खेती एवं इससे होने वाले लाभ की जानकारी उपलब्ध करायी गयी। कृषि यंत्रों पर सरकार द्वारा दी जाने वाली विभिन्न यंत्रों पर अनुदान के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। मेले में सभी प्रखंडों के कृषक एवं कृषक समूह द्वारा उत्पादित वस्तुओं का स्टॉल पर प्रदर्शित किया गया।
मेले में उपविकास आयुक्त, वैशाली ने अपने संबोधन में जलवायु परिवर्तन के तहत अनुकूल खेती का स्वरूप बढ़ाने, सभी संभागों-मिट्टी जाँच, पौधा संरक्षण एवं उघानिक फसलों पर सार्थक योगदान देने पर बल दिया । उन्होनें कृषकों को कृषि विभाग की उत्तम एवं सुदृढ़ व्यवस्था की देखरेख कर सभी संभव सहायता उपलब्ध कराने पर बल दिया । साथ ही यह बताया कि 60 प्रतिशत जनसंख्या कृषि पर आधारित है जिसकी सकल धरेलु उत्पाद में 80 प्रतिशत सहभागिता है।
कृषि विभाग द्वारा उन्नत बीज एवं उर्वरक की व्यवस्था की जाती है। वर्तमान में ऑनलाईन आवेदन पर पारदर्शिता के साथ कृषि विभाग के योजनाओं का लाभ किसानों को दिया जाता है तथा जिला स्तर पर जिला कृषि पदाधिकारी, अनुमंडल स्तर पर अनुमंडल कृषि पदाधिकारी एवं प्रखंड स्तर पर प्रखंड कृषि पदाधिकारी को प्रखंड एवं पंचायत स्तर पर मोनेटरिंग करने का निदेश भी दिया । मेले में निम्नांकित पदाधिकारियों द्वारा तकनीकी जानकारी कृषकों को दी गईः-
1 गणेश राम, जिला मत्स्य पदाधिकारी, वैशाली द्वारा मत्स्य विभाग के योजनाओं की जानकारी उपलब्ध करायी गयी।
2 रवि कृमार, अनुमंडल कृषि पदाधिकारी द्वारा बीज वितरण एवं अन्य कृषि कार्याे की जानकारी उपलब्ध करायी गई।
3 जिला पशुुुुपालन पदाधिकारी द्वारा पशुपालन विभाग की योजनाओं की जानकारी उपलब्ध करायी गई।
4 उषा किरण, पौधा संरक्षण निरीक्षक द्वारा फसल में लगने वाले कीट व्याधि पर चर्चा की गई।
5 सियाराम साहु, उप परियोजना निदेशक, आत्मा द्वारा चलायी जा रही योजनाओं की विस्तृत जानकारी उपलब्ध करायी गई। साथ ही किसान उत्पादक संगठन के बारे में चर्चा करते हुए इसके लाभ के बारे में बताया गया। मेले मे कृषकों को व्यवसायिक खेती पर बल दिया गया।
मेला परिसर में सभी अनुमंडल पदाधिकारी, सभी प्रखंड कृषि पदाधिकारी, सभी कृषि समन्वयक, सभी प्रखंड तकनीकी प्रबंधक, सभी सहायक तकनीकी प्रबंधक एवं सभी किसान सलाहकार उपस्थित हो कर कृषकों के समस्याओं का निराकरण कर रहे थे। मेंले में सभी प्रशिक्षु अनुमंडल कृषि पदाधिकारी एवं प्रखंड कृषि पदाधिकारी भी उपस्थित थे।