सारण:शराब कारोबारियों के खिलाफ पुलिस ने चलाया अभियान:-आधा दर्जन भट्ठियों को किया ध्वस्त, तीन हजार लीटर अर्द्ध निर्मित शराब नष्ट,

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

सारण:मढ़ौरा में शराब कारोबारियों के वॉयरल वीडियो के आधार पर पुलिस ने पियरपूरवा चंवर में शराब कारोबारी के खिलाफ अभियान चला कर आधा दर्जन से अधिक अवैध शराब भट्ठियों को ध्वस्त कर दिया। पुलिस ने यहां से करीब 2 हजार लीटर से अधिक अर्द्ध निर्मित शराब को जमीन पर बहाकर नष्ट कर दिया। इस दौरान पुलिस ने करीब 20 लीटर देशी शराब बरामद भी किया है।

थानाध्यक्ष अजय कुमार के अनुसार शराब कारोबारियो को चिन्हित कर प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है। इस छापेमारी टीम में थानाध्यक्ष अजय कुमार के अलावा जितेंद्र कुमार, अमरेंद्र कुमार ,अनीता सिंह, स्वीटी कुमारी, मनोज कुमार सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी व पुलिस बल के जवान शामिल थे

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article
Leave a Comment