सारण: जमीनी विवाद को लेकर मारपीट में आधा दर्जन घायल

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

 

बिहार न्यूज़ लाईव सारण डेस्क:  मशरक़
मशरक के बहरौली गांव में जमीनी विवाद में जमकर मारपीट में आधा दर्जन व्यक्ति घायल हो गए। घायल सभी को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मशरक में भर्ती कराया गया।

 

घायल बहरौली गांव निवासी स्व उगर सिंह का 65 वर्षीय पुत्र नागेश्वर सिंह, नागेश्वर सिंह की 60 वर्षीय पत्नी सुनैना देवी और 45 वर्षीय पुत्र पप्पू कुमार सिंह, पप्पू कुमार सिंह की 40 वर्षीय पत्नी लालती देवी के रूप में हुई। ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार कर गंभीर रूप से घायल दो को सदर अस्पताल छपरा रेफर कर दिया।

- Sponsored Ads-

 

घटना के बारे में परिजनों ने बताया कि जमीनी विवाद को लेकर पहले से विवाद चल रहा है पंचायत के मुखिया अजीत सिंह ने मामले को पंचायती भी की थी पर मामले में फिर से विवाद खड़ा कर मारपीट कर दी गई। मौके पर थाना पुलिस जांच में जुटी है।

 

 

- Sponsored Ads-

Share This Article