भागलपुर: ई-रिक्शा वं बाइक में जोरदार टक्कर, एक गंभीर रूप से जख्मी

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

 

बिहार न्यूज़ लाइव /भागलपुर डेस्क: अकबरनगर: सुल्तानगंज अकबरनगर सड़क मार्ग पर इंग्लिश चिचरौंन के समीप शुक्रवार शाम एक ई रिक्शा एवं बाइक में जोरदार टक्कर हो गई। जिसमें बाइक का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

 

बाइक सवार गंभीर रूप से जख्मी हो गया। गंभीर रूप से जख्मी हालत में स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए भेजा गया। मिली जानकारी के अनुसार ई-रिक्शा अकबरनगर से सुल्तानगंज की ओर जा रही थी। इसी दौरान तेज रफ्तार से बाइक लेकर आ रहे युवक अनियंत्रित होकर ई-रिक्शा में सामने से आकर जोरदार टक्कर मार दिया। जिसमें बाइक का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। जिसमें बाइक सवार चालक गंभीर रूप से जख्मी हो गया।

- Sponsored Ads-

 

दुर्घटना होता देख आसपास के लोग आनन-फानन में घटनास्थल की तरफ दौड़े बाइक सवार को उठाया। जिसके बाद लोगों की मदद से इलाज के लिए भेजा गया। वहीं स्थानीय थाना पुलिस अकबरनगर को घटना की जानकारी मिलते ही एएसआई संतोष कुमार वर्मा मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि घटनास्थल पर पहुंचने से पहले ही स्थानीय लोगों के सहयोग से घायल बाइक सवार को इलाज के लिए भेज दिया गया था। जिस वजह से उसकी पहचान नहीं हो पाई। पहचान कराने की कोशिश की जा रही है। दुर्घटना में क्षतिग्रस्त बाइक एवं ई रिक्शा को थाना पुलिस द्वारा जब्त कर थाना लाया गया।

 

 

- Sponsored Ads-

Share This Article