:
रंजीत कुमार/मधेपुरा
मधेपुरा। जन सुराज पार्टी के प्रदेश संगठन महासचिव सुभाष कुशवाहा इन दिनों संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से बिहार के अनुमंडल दौरे पर है। इसी क्रम में सुभाष कुशवाहा आज मधेपुरा अनुमंडल पहुंचे। जहां उन्होंने अनुमंडल सुनील कुमार सुमन, अनुमंडल महिला अध्यक्ष वंदना झा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में शामिल हुए। इस बैठक में जिला संगठन इकाई के वरीय पदाधिकारी समेत सदर अनुमंडल के सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए। जहां महासचिव सुभाष कुशवाहा ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर रणनीति पर चर्चा की।
मधेपुरा पहुंचे सुभाष कुशवाहा, कहा- अपने बच्चों की अच्छी शिक्षा और रोजगार के लिए करें वोट
प्रदेश संगठन महासचिव सुभाष कुशवाहा आज मधेपुरा अनुमंडल पहुंचे। जहां उन्होंने जन सुराज पार्टी अनुमंडल कार्यालय में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। बैठक के बाद प्रेसवार्ता आयोजित किया गया।
प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए सुभाष कुशवाहा ने कहा कि जन सुराज बिहार की जनता के लिए एक बेहतर विकल्प के रूप में तैयार है। जन सुराज की सोच अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने पर जोर दिया जा रहा है। आगामी चुनाव को देखते हुए कार्यकर्ताओं को बूथ कमिटी बनाने और मजबूत करने पर जोड़ दिया जा रहा है।
उन्होंने मीडिया के माध्यम से मधेपुरा के लोगों से आग्रह किया कि इस बार जाति से ऊपर उठकर अपने बच्चों के लिए वोट करें। आपने बच्चों को अच्छी शिक्षा और रोजगार के लिए वोट करें।
बैठक में ये सभी गणमान्य नेता हुए शामिल
इस बैठक में प्रदेश संगठन महासचिव सुभाष कुशवाहा, जिला अध्यक्ष दीप नारायण यादव, जिला उपाध्यक्ष गजेंद्र यादव, और रुना देवी, आलोक झा, जिला अभियान संयोजक आफताब आलम, राज्य कोर कमिटी शशि कुमार यादव, मुख्य प्रवक्ता सुमन सौरभ, जिला सचिव सुनील कुमार सिंह, मधेपुरा विधानसभा प्रभारी रंजीत कुमार, अनुमंडल जिला सचिव हेमंत कुमार, कार्यालय प्रभारी दिलीप यादव, अनुमंडल युवा अध्यक्ष रवि रंजन, अनुमंडल अध्यक्ष सुनील कुमार सुमन, अनुमंडल महासचिव चितरंजन सिंह, अनुमंडल महिला अध्यक्ष वंदना झा, अनुमंडल मुख्य प्रवक्ता आशुतोष कुमार, अनुमंडल अभियान समिति संयोजक मनोज कुमार झा, अनुमंडल किसान अध्यक्ष मनोज पासवान, अनुमंडल उपाध्यक्ष लीलावती देवी, निर्मला देवी, उपेंद्र राम, सच्चिदानंद शर्मा, अनुमंडल सचिव अश्विनी झा, शंकरपुर प्रखंड अध्यक्ष राय बहादुर यादव, मधेपुरा प्रखंड अध्यक्ष राजीव कुमार, मधेपुरा प्रखंड महासचिव संतोष कुमार, सिंहेश्वर प्रखंड अध्यक्ष श्याम देव ऋषिदेव, सिंहेश्वर प्रखंड प्रभारी राज कुमार यादव, और सैकड़ों कार्यकर्ता सभी मौजूद रहे |