भागलपुर: अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में स्वतंत्रता सैनिक का सम्मान किया – चक्रपाणि…

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

 

 

भागलपुर, बिहार न्यूज़ लाईव। मंगलवार को गृह मंत्रालय भारत सरकार की ओर से अमृत महोत्सव मनाने के उपलक्ष्य में स्वतंत्रता सैनिक सम्मान योजना के अंतर्गत अकबरनगर नगर पंचायत के श्रीरामपुर गांव के स्वर्गीय बच्चा लाल यादव की धर्मपत्नी सीता देवी को यूको बैंक शाखा प्रबंधक गोविंद कुमार की ओर से सम्मानित किया गया।

 

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में बिहार राज्य बाल श्रमिक आयोग की अध्यक्ष डॉ चक्रपाणि हिमांशु थे।इस सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए बिहार राज्य बाल श्रमिक आयोग के अध्यक्ष डॉ चक्रपाणि हिमांशु ने कहा कि आजादी के लड़ाई में स्वर्गीय बच्चा लाल यादव का काफी योगदान था आजादी के लिए लगातार संघर्ष करते थे कितने बार जेल जाना पड़ा समाज और देश के हित के लिए हर समय लड़ाई लड़ते थे समाज के बीच उनकी प्रासंगिकता अभी भी है।वही सम्मान समारोह में पैक्स अध्यक्ष विकेश कुमार संटू, सदानंद यादव उर्फ भुट्टो, अरुण चौधरी ,निकेश कुमार मंटू ,राजदेव प्रसाद यादव, डॉ रवि शंकर ,नागेंद्र यादव ,मनोज यादव, विवेकानंद चौधरी ,मानव कुमार, सुमन कुमार सुमन, विनीत कुमार, राकेश कुमार ,छोटू कुमार ,प्रीतम कुमार आदि उपस्थित थे।

- Sponsored Ads-

 

 

- Sponsored Ads-

Share This Article