आईएएस स्वधा देव ने बढ़ाया काशी का मान…

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

 

 

बिहार न्यूज़ लाईव/  वाराणसी,हरिबाबू श्रीवास्तव| काशी की बेटी एवं आईएएस अधिकारी स्वधा देव सिंह ने राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में अपना परचम लहरा कर काशीवासियों का मान बढाया। प्रख्यात शिक्षाविद एवं डीएवी पीजी कॉलेज के पूर्व प्राचार्य रहे प्रो. सत्यदेव सिंह की पुत्री एवं उड़ीसा कैडर की आईएएस अधिकारी स्वधा देव सिंह को मंगलवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भूमि सम्मान – 2023 से सम्मानित किया।

राजधानी दिल्ली के विज्ञान भवन में केंद्रीय पंचायतराज मंत्रालय द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में उन्हें यह सम्मान प्रदान किया गया। उन्हें यह सम्मान भूमि संबंधी अभिलेखों के डिजिटलीकरण में बेहतर प्रदर्शन करने पर प्रदान किया गया है।

- Sponsored Ads-

मंत्रालय द्वारा डिजिटल इंडिया लैंड रिकॉर्ड आधुनिकीकरण कार्यक्रम चलाया जा रहा है, जिसका मूल उद्देश्य भूमि प्रबंधन और भूमि संबंधी विवादों को खत्म करना है, सरकार की इस मंशा को पूर्ण करने में आईएएस अधिकारी स्वधा देव ने अभूतपूर्व योगदान दिया जिसके लिए उनका नाम देश के उन चुनिंदा अफसरों में शामिल कर लिया गया जिन्हें राष्ट्रपति के हाथों सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्यमंत्री फग्गनसिंह कुलस्ते एवं पंचायतीराज राज्यमंत्री कपिल मोरेश्वर पाटिल भी विशिष्ट रूप से उपस्थित रहे।

उनकी इस उपलब्धि पर पिता प्रोफेसर सत्यदेव सिंह ने कहा कि यह सम्मान सिर्फ स्वधा देव का सम्मान नही है बल्कि यह हर उस बेटी का सम्मान है जो देश के लिए, समाज के लिए कुछ करना चाहती है। स्वधा ने इस सम्मान के जरिये पूरी काशी को गौरवान्वित होने का एहसास कराया है।

- Sponsored Ads-

Share This Article