भागलपुर: आलम के आवास पर मंगलवार को इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया।

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

 

इफ्तार पार्टी का हुआ आयोजन

बिहार न्यूज़ लाइव / भागलपुर डेस्क: अकबरनगर: अकबरनगर थाना क्षेत्र के सिमराहा में जाने आलम के आवास पर मंगलवार को इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। आयोजित इफ्तार पार्टी में दोनों समुदाय के लोगों ने भाग लिया। इफ्तार पार्टी में दोनों समुदाय के लोगों ने भाग लेकर आपसी सौहार्द का परिचय दिया।

- Sponsored Ads-

 

बताया गया कि रमजान का महीना मुस्लिम समुदाय के लोगों के लिए बड़ा ही पवित्र महीना होता है।शाम का नमाज अदा करने के बाद इफ्तार की पार्टी रखी गई। जिसमें फल सहित कई तरह के पकवान को पार्टी में सम्मिलित दोनों समुदाय के लोगों के बीच परोसा गया। इफ्तार पार्टी में नप अध्यक्ष प्रतिनिधि अंजीत कुमार, ध्रुव कुमार सिंह सहित दोनों समुदाय के लोग मौजूद रहे।

 

 

- Sponsored Ads-

Share This Article