अररिया: अवैध रूप संचालित 12 अपंजीकृत और 2 पंजीकृत अल्ट्रासाउंड सेंटरों को किया गया सील

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

 

 

बिहार न्यूज़ लाइव अररिया डेस्क: जिला में अवैध रूप संचालित अल्ट्रासाउंड सहित जाँच घरों के विरुद्ध स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगातार कड़ी कार्रवाई की जा रही है।

 

इसी क्रम में आज अनुमंडल पदाधिकारी अररिया एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अररिया के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ जिला मुख्यालय स्थित हॉस्पिटल रोड, बापू मार्केट, आजाद एकेडमी रोड आदि जगहों पर कई अवैध रूप से संचालित अल्ट्रासाउंड दुकानों को सील किया है।

- Sponsored Ads-

 

इस संबंध में अनुमंडल पदाधिकारी अररिया द्वारा बताया गया कि कुल 12 अपंजीकृत और 2 पंजीकृत अल्ट्रासाउंड सेंटरों को सील किया गया है। इस छापामारी टीम में अनुमंडल पदाधिकारी अररिया श्री शैलेश चंद्र दिवाकर, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी अररिया सहित संबंधित पुलिस पदाधिकारी, पुलिस बल, स्वास्थ्य विभाग के कर्मी शामिल थे।

 

 

- Sponsored Ads-

Share This Article