पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष शिवपूजन कुमार ने गिरफ्तार तीनो अभियुक्त को भेजा जेल।अर्जुन कुमार झा/समस्तीपुर/खानपुर पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष शिवपूजन कुमार ने हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे प्राथमिकी अभिययक्त को बीती रात पुलिस फोर्स के साथ गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के मधुटोल गाँव में छापामारी कर थाना कांड संख्या-171/2026/धारा-(109) के मामले में फरार चल रहे नामजद प्राथमिकी अभियुक्त ओमप्रकाश महतो पिता स्वर्गीय रामेश्वर महतो ग्राम मधुटोल थाना खानपुर जिला समस्तीपुर को घर से ही गिरफ्तार कर थाना लाया गया।वही हत्या के प्रयास मामले में थाना कांड संख्या-118/2026-धारा-(109) के प्राथमिकी अभिययक्त (1) महावीर महतो (2) प्रभुमहतो दोनों पिता श्यामलाल महतो ग्राम रंजीतपुर थाना खानपुर जिला समस्तीपुर ने घर छोड़ कर फरार चल रहा था।
जिसे बीती गुप्त सूचना के आधार पर छापामारी करने के दौरान घर से ही गिरफ्तार कर थाना लाया गया।बताते चले कि गिरफ्तार अभियुक्त के बारे में पूछने पर पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष शिवपूजन कुमार ने बताया कि हत्या के प्रयास मामले में तीनो प्राथमिकी अभिययक्त घर छोड़ कर फरार चल रहा था।जिसे बीती रात गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस फोर्स के सहयोग से अलग अलग गाँव में छापामारी कर तीनो अभियुक्त को गिरफ्तार कर थाना लाया गया।तथा गिरफ्तारी कागजात तैयार कर गिरफ्तार तीनो प्राथमिकी अभियुक्त को थाना के पुलिस पदाधिकारी व चौकीदार के उचित अभिरक्षा में सरकारी वाहन से उपस्थापन हेतु माननीय न्यायालय समस्तीपुर भेजा गया।

