सारण: दाउदपुर के बलोखडा में अपराधियो ने हथियार के बल पर गृह स्वामिनी को बंधक बना कर करीब 50 हजार रुपए की सम्पति लूटी…

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

 

 

फोटो 11 बिखरा पड़ा सामान

बिहार न्यूज़ लाइव सारण डेस्क:  दाउदपुर थाना क्षेत्र के बलोखड़ा गांव में मंगलवार की रात एक घर में घुसे अपराधियो ने हथियार के बल पर गृह स्वामिनी को बंधक बना कर करीब 50 हजार रुपए की सम्पति लूट ली। प्राप्त जानकारी के अनुसार बलोखड़ा गांव निवासी बीरेंद्र गिरी की पत्नी आशा देवी अपने कमरे में सो रही थी। तभी मध्य रात्रि को खिड़की को तोड़कर अपराधी घर में घुस गए और चोरी करने लगे। बगल के कमरे से खटखट की आवाज सुनकर आशा देवी की नींद टूट गई।

- Sponsored Ads-

 

बिछावन से उठकर वह आंगन की ओर जाना चाही तो दरवाजे पर खड़े एक अपराधी ने बंदूक दिखा कर कमरे से बाहर निकलने से रोक दिया। वहीं बोला कि रुपए और गहने कहां छिपाकर रखी हो। महिला के द्वारा आनाकानी करने पर उक्त अपराधी ने जान से मारने की धमकी दो तो महिला डर गई। उसने सबकुछ बता दिया। उसके बाद अपराधी बक्से, पेटी, अटैची आदि तोड़कर उसमें रखे नकद, गहने व अन्य कीमती सामान लूट लिए। उसके बाद महिला को उसके कमरे में बंद कर चले गए। बाद में महिला के द्वारा शोर मचाने पर आस-पास के लोग जुटे।

 

सुबह में सूचना मिलने पर दाउदपुर थाना पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर जांच पड़ताल की। पीड़ित महिला ने बताया कि अपराधियों की संख्या चार थी। वे अपने चेहरे पर काले कपड़े बांध रखे थे। महिला ने बताया कि अपराधी नकद, गहने समेत करीब 50 हजार रुपए के सामान ले गए हैं। उसने बताया कि पति बाहर काम करते हैं। उनके तीनों लड़के भी अपनी पत्नी व बच्चों के साथ बाहर रहते हैं।

 

 

- Sponsored Ads-

Share This Article