समस्तीपुर: खानपुर थाना क्षेत्र के मधुटोल वार्ड संख्या-(10) में एक 22 वर्षीय विवाहिता महिला सरिता कुमारी ने छत में लगे पंखा से लटक कर किया अपनी जीवन लीला समाप्त।

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

 

एक 22 वर्षीय महिला की पंखा से लटक कर आत्म हत्या कर ले ने की सूचना मिलते ही अपर थानाध्यक्ष नरेंद्र कुमार ने दलबल के साथ पहुचे घटना स्थल मधुटोल।

बिहार न्यूज़ लाईव समस्तीपुर डेस्क:  अर्जुन कुमार झा/समस्तीपुर/खानपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम मधुटोल वार्ड संख्या-(10) के निवासी कृष्णा कुमार की पत्नी सरिता कुमारी उम्र करीब 22 वर्ष ने अपने ही रूम में पंखा से लटक कर आत्महत्या कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर लिया है।जो आग की तरह पूरे अगल बगल के गाँव में फैल गई।

- Sponsored Ads-

 

वही स्थानीय लोगो ने एक 22 वर्षीय महिला पंखा से लटक कर आत्महत्या कर लेने की सूचना स्थानीय पुलिस को दूरभाष से दिया गया।घटना की सूचना मिलते ही अपर थानाध्यक्ष नरेंद्र कुमार ने दलबल के साथ घटना स्थल पर पहुच कर मृतक सरिता कुमारी का शव को अपने कब्जे में लेकर घटना की जाँच में जुट गये।वही 22 वर्षीय मृतक सरिता कुमारी ने छत की पंखे से लटक कर अपनी जीवन लीला समाप्त करने जैसी मामला में पूछने पर अपर थानाध्यक्ष नरेंद्र कुमार ने बताया कि घटना की जाँच एंव पूछताछ के क्रम में कुछ स्थानीय लोगो के द्वारा घटना की मिली जानकारी के अनुसार बताया कि एक 22 वर्षीय विवाहिता मृतक महिला सरिता कुमारी की मृत्यु का कारण पारिवारिक झगड़ा बताया जा रहा है।मृतिका सरिता कुमारी की शादी हिन्दू रीति रिवाज के अनुसार 05 वर्ष पूर्व हुई थी।

 

जिससे एक बच्चा भी है।वही मिली जानकारी के अनुसार बताते चले कि मृतिका सरिता कुमारी की माँ एवं पिता और पति को सूचना दिया गया है। वो तीनो लोग दिल्ली में रहते है।मृतिका के मामी और मौसा तथा अन्य ग्रामीण मायके पक्ष से आए है।जिसे मृतिका के माँ और पिता एंव पति की सहमति से मृतक महिला सरिता कुमारी की शव को पोस्टमार्टम के लिये सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज दिया गया है।तथा पुलिस के द्वारा अग्रिम करवाई की जा रही है।

 

 

- Sponsored Ads-

Share This Article