समस्तीपुर: जिले के मूसेपुर में घर की छत ढलाई के लिये लोहे का छर बांधने के क्रम में 11000 हजार बिजली के तार में लोहे का रड सट जाने के कारण एक 24 वर्षीय राजमिस्त्री की मौके हुई मौत।

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

 

 

मृतक की पहचान रेबरा निवासी सुंदरेश्वर महतो के 24 वर्षीय पुत्र धनेश्वर महतो के रूप में की गई है।

बिहार न्यूज़ लाइव / अर्जुन कुमार झा/समस्तीपुर/खानपुर प्रखंड क्षेत्र के रेबड़ा निवासी सुंदेश्वर महतो के 24 वर्षीय पुत्र धनेश्वर कुमार की मृत्यु आज 11000 हजार वोल्ट बिजली के करेंट लगने से हो गई।

- Sponsored Ads-

 

बता दें कि स्वर्गीय कुमार अपने रोजी रोटी के लिए राजमिस्त्री का काम करता था।और इसी क्रम में अन्य दिनों की भांति आज भी समस्तीपुर जिले के मूसेपुर स्थित एक मकान के छत ढलाई के लिए छड़ बांध रहा था।इसी क्रम में 11000 वोल्ट की तार से छड़ में करेंट आ गया और उसके चपेट में आने से घटना स्थल पर ही राजमिस्त्री धनेश्वर महतो की मृत्यु हो गई है।घटना की सूचना मिलते ही पुरे रेबरा गाँव में मातम छाया हुआ है।

 

मृतक के माता पिता और अन्य परिजन का रो रो कर बुरा हाल है।इधर घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय जिला पार्षद स्वर्णिमा सिंह,डॉ0 लाल बाबू,मुखिया सरिता देवी समाज सेवी रविन्द्र कुमार राय,सरपंच अशोक कुमार राय,शिवजी महतो,पप्पू कुमार ने मृतक के परिजन को ढढास बंधाया।तथा घटना पर शोक प्रकट करते हुए जिला प्रशासन से उचित मुआवजा की मांग की है।

 

 

- Sponsored Ads-

Share This Article