हाजीपुर: लोजपा (रामविलास) की जिला स्तरीय समीक्षात्मक बैठक में पार्टी की मजबूती के संकल्प के साथ कर्मठ कार्यकर्ताओं को दिया गया सम्मान पत्र-

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

 

बिहार न्यूज़ लाइव हाजीपुर डेस्क: _डॉ० संजय (हाजीपुर)-लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की जिला कमिटी द्वारा स्थानीय महुआ- मुजफ्फरपुर जानेवाली सड़क की मोड़ पर स्थित एक होटल के सभागार में जिला स्तरीय कार्यकर्ताओं के साथ समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई

 

जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष,संजीव कुमार सिंह तथा संचालन,प्रधान महासचिव, मुकेश पासवान ने की। इस समीक्षा बैठक में पार्टी की मजबूती के लिए जिला प्रभारी- सह- प्रदेश उपाध्यक्ष, मो० अशरफ अंसारी,संगठन मंत्री, ई० रवीन्द्र सिंह, प्रदेश महासचिव, राजकुमार पासवान,पूर्व सांसद प्रतिनिधि, अवधेश कुमार सिंह, रणविजय चौरसिया सहित लोजपा (रा०) के सभी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष, छात्र प्रकोष्ठ के श्रीकांत पासवान, अनुसूचित जाति,अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ के समोद पासवान, जिला उपाध्यक्ष, बबलू सिंह, जिला महासचिव, राकेश पासवान,अनिल कुशवाहा, मो० नौशाद खाॅं, जिला संगठन मंत्री, गोपी राय आदि कई लोगों ने प्रखण्ड, पंचायत, वार्ड तथा बूथ लेवल तक पार्टी की मजबूती के लिए संकल्प लिया। इस अवसर पर जिला प्रभारी,अशरफ अंसारी ने सभागार में उपस्थित पार्टी के सभी पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

- Sponsored Ads-

 

इस क्रम में उन्होंने
पार्टी के मिशन तथा विजन पर प्रकाश डालते हुए बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट को जन- जन तक पहुंचाकर चिराग पासवान की हाथों को मजबूत करने का आह्वान किया। बैठक के अंत में पार्टी के कर्मठ कार्यकर्ताओं को माला पहनाकर तथा सम्मान-पत्र देकर सम्मानित किया गया।

 

 

- Sponsored Ads-

Share This Article