विकास तीर्थ यात्रा में भागलपुर पहुंचे रामनारायण मंडल एवं नीरज सिंह बब्लू ने फोर लेन बायपास को दर्शन कर कहा नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास के पथ पर अग्रसर!
बिहार न्यूज़ लाइव / भागलपुर भाजपा के देश भर में चल रहे नौ साल बेमिसाल कार्यक्रम के क्रम जनसंपर्क अभियान के तहत मंगलवार को भागलपुर के गोराडीह रोड के बगल से निर्माणाधीन फोरलेन बायपास के पास विकास तीर्थ यात्रा का आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम की जानकारी जिला मीडिया प्रभारी प्राणिक वाजपेयी ने दी।
जिसमें मुख्य वक्ता के रूप पूर्व मंत्री सह बांका विधायक रामनारायण मंडल एवं पूर्व मंत्री सह छातापुर विधायक नीरज सिंह बब्लू ने जनसंवाद क़ो संबोधित किया।
सरधो गॉव में आयोजित जनसंवाद में रामनारायण मंडल ने कहा कि महा जनसंपर्क अभियान के अंतर्गत देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास के पथ पर अग्रसर है।
प्रधानमंत्री एक-एक व्यक्ति को देवता मानते हैं। यह क्षेत्र तीर्थ स्थल है एक से दो साल के अंदर इस क्षेत्र के लोगों की आमदनी दो गुनी होगी क्योंकि बायपास के कारण आवाजाही के साथ व्यापार बढेगा।यहां के सभी ग्राम वासियो को अधिक लाभ होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में गरीबों की सेवा वंचितों का सम्मान, सुनिश्चित हो रहा किसानों का कल्याण,नारी शक्ति ताकतवर हो रही है,
भारत की अमृत पीढ़ी हो रही है सशक्त, मध्यम वर्ग का जीवन हुआ आसान,सभी के लिए सस्ती सुलभ स्वास्थ्य सेवा, राष्ट्र प्रथम विदेश नीति और राष्ट्रीय सुरक्षा, भारत वैश्विक आर्थिक महाशक्ति,टेक्नोलॉजी से भारत को नई शक्ति,सांस्कृतिक धरोहरों का संरक्षण,पर्यावरण संरक्षण जन-जन में जागरण, संकल्प के साथ कार्य किया जा रहा है।आपने 2014 में मोदी जी को अपना आशीर्वाद दिया भाजपा की सरकार बनी और देश को नेतृत्व मिला,नीति मिली और साफ नीयत मिली।.
वहीं वर्तमान सरकार और मुख्यमंत्री नीतीश सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि आज की तारीख में राज्य के युवा,महिला,किसान,व्यापारी और समाज का हर वर्ग ठगा सा महसूस कर रहे हैं.नागरिकों को मिलने वाली सुविधा पूरी तरह से चरमरा गई है.
विकास तीर्थ यात्रा को संबोधित करते हुए नीरज सिंह ने कहा कि प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के कार्य को लेकर भारत विश्व गुरु बनने जा रहा है पंडित दिन दयाल उपाध्याय व श्यामा प्रसाद मुखर्जी के सपनों का साकार कर रहे हैं।
हमारे प्रधान मंत्री गरीब परिवार से है इसलिए गरीबों का भला कर रहे हैं।
मुफ्त अनाज, एक्सप्रेस वे,पुल आदि सहित कई कार्य हो रहे हैं।मोदी सरकार के 9 वर्षों में हुए बेहतर कार्यों को भी गिनाया.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कि सरकार द्वारा जो विकास कार्य हो रहे हैं वह पूरे देश में कोने कोने में देखने को मिल रहा है देश के सभी वर्ग लाभान्वित हो रहे हैं।2014 से लेकर अब तक जितने भी काम हुए हैं वह लोगों की आकांक्षाओ और जरूरतों को पूरा कर रहा है.
विकास में हमने नए-नए कीर्तिमान रचे तो विरासत का भी ध्यान रखा।
जिला अध्यक्ष संतोष साह ने कहा कि पिछले 9 वर्ष में स्थापित हुए यह स्थान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा,सुशासन व गरीब कल्याण के मंत्र को चरितार्थ करते हैं। उन्होंने बताया कि आज के कार्यक्रम के माध्यम से भागलपुर में हुए विकास का संदेश हर वर्ग के व्यक्तियों तक पहुंचना है।
मोदी जी ने भारत को लेकर दुनिया के नजरिए को पूरी तरह से बदल दिया है। देश की सरकार के प्रति आम आदमी का विश्वास बढ़ा है।
जिला कार्यक्रम संयोजक नितेश सिंह ने कहा की भारतीय जनता पार्टी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शासनकाल में हुए विकास के सभी केंद्रों को तीर्थ स्थान के रूप में मानती है।
धन्यवाद ज्ञापन प्रखंड अध्यक्ष सुनील सिंह ने किया।
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष दिलीप निराला,उमाशंकर,रोशन सिंह,विजय कुशवाहा,योगेश पांडेय, मनीष दास,राजेश टंडन,प्रदीप जैन,विनोद सिन्हा,अमदीप साह,निरंजन साह,अभय वर्मन,चंदन ठाकुर,ई श्रीकांत,राजकुमार सिंह,रोहित पांडेय,निशुन सिंह,सज्जन अवस्थी,प्रदीप कुमार,सुधीर भगत,धर्मेन्द्र बब्लू,रंजीत गुप्ता,अरुण मंडल,अशेषर मंडल,आदि कार्यकर्त्ता उपस्थित हुए।