अमनौर:नव दिवसीय श्री विष्णु महायज्ञ सह हनुमत प्राण प्रतिष्ठा का शुभारम्भ

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

सारण/अमनौर
प्रखण्ड के अमनौर कल्याण पंचायत स्थित नरसिंहभानपुर शिव मंदिर के प्रांगण में नव दिवसीय श्री विष्णु महायज्ञ सह हनुमत प्राण प्रतिष्ठा का शुभारम्भ हुआ। बुधवार को भब्य कलश यात्रा के साथ इसकी शुरुआत हुई। इस आयोजन में आसपास के दर्जनों गांवों से महिला पुरुष बिभिन्न परिधानों में सुसज्जित होकर बड़ी संख्या में शामिल हुए।गाजे बाजे के साथ श्रद्धालु भक्त हर हर महादेव जय श्री राम जय हनुमान के जय जय कारा करते हुए |


कलश यात्रा नरसिंह भानपुर शिवमंदिर से होकर परमानंद छपरा होते हुए नवकारा जर्तिमईया के नजदीक लगुनिया के पास पहुँच गंडक नदी से जलभरी की रश्म वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूरी की गई।जिससे चारो तरफ भक्तिमय माहौल बना हुआ था।शोभा यात्रा परंपरिक ढोल-नगाड़ों और जय श्री राम, हर हर महादेव के नारों के साथ विभिन्न मार्गों से निकलकर यज्ञ स्थल पर पहुंची, जहां वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कलश स्थापना के साथ नौ दिवसीय अनुष्ठान शुरू हुआ।

- Sponsored Ads-

इस मौके पर उमेश राय, अशोक राय, सरपंच संघ के अध्यक्ष धीरज सिंह, मदन तिवारी, मुन्ना गुप्ता, जवाहर प्रसाद, परमात्मा प्रसाद, रवि राय, नवलकिशोर राय, माधवबिहारी प्रसाद राय, शिवजी शर्मा, रुपेश सिंह, मनोज प्रसाद, सुबाष राय,अभिषेक सिंह, श्रवण राय, संतोष प्रसाद, गोपाल सिंह, हरेशर प्रसाद, योगेंद्र गुप्ता,रामकुमार राय समेत सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद थे।

- Sponsored Ads-
Share This Article
Leave a Comment