सारण: इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी का मशरक में हुआ भव्य स्वागत।

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

 

 बिहार न्यूज़ लाईव सारण डेस्क: मशरक. मशरक महाराणा प्रताप चौक पर पटना से तरैया होते हुए महाराजगंज लोकसभा क्षेत्र के विभिन्न विधानसभा क्षेत्र का भ्रमण करने के क्रम में इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी आकाश कुमार सिंह का भव्य स्वागत कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया।

 

स्वागत करते समय इंडिया गठबंधन के कार्यकर्ताओं में काफी जोश और उत्साह देखा गया। उपस्थित लोगों में मुख्य रूप से कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह, मांझी विधानसभा के मामले विधायक सत्येंद्र यादव, कांग्रेस पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष डॉ रविन्द्र कुमार सिंह,प्रदेश प्रतिनिधि केदारनाथ सिंह, शैलेश कुमार सिंह,अजय कुमार सिंह, मनोज तिवारी, ब्रह्मदेव मिश्रा, पप्पू तिवारी जयंत सिंह सहित सैकड़ों की संख्या में समर्थक उपस्थित रहे। अपने सम्बोधन में इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी आकाश कुमार सिंह ने कहा कि आप सभी लोग कांग्रेस पार्टी द्वारा जारी मेनिफेस्टो को पढ़िए इसमे सभी लोगों के हित को देखते हुए इसे तैयार किया गया है।

- Sponsored Ads-

 

इससे महिलाओं से लेकर बेरोजगार युवाओं के साथ साथ आम जनता को काफी सुविधा प्रदान करने का भरोसा दिया गया है।जब केन्द्र में राहुल गांधी जी के नेतृत्व में इंडिया गठबंधन का सरकार बनेगा तो सभी सुविधा को लागू किया जाएगा। सम्बोधन के क्रम में मांझी विधानसभा के विधायक सत्येंद्र यादव ने कहा कि 30 अप्रैल को बनियापुर हरपुर के मैरेज हॉल में गठबंधन के सभी घटक दलों के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक आयोजित किया जाएगा।

 

और उसके बाद एक सप्ताह के अंदर सभी विधानसभा सभा अन्तर्गत गठबंधन व पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक आयोजित किया जाएगा। उन्होंने ने यह भी कहा कि महाराजगंज लोकसभा सीट ही नहीं बल्कि बिहार प्रदेश के सभी लोक सभा सीट इंडिया गठबंधन जितेगा।

 

 

- Sponsored Ads-

Share This Article