इतिहास रचने के लिए तैयार है भारत

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

 

बिहार न्यूज़ लाइव इंडिया डेस्क

Tital: रूस का लूना रहा नाकाम chandrayaan -3 को लेकर क्या कह रहा है विदेशी मीडिया?

- Sponsored Ads-

रूस के मून मिशन लूना 25 की असफलता के बीच अब सारी दुनिया की निगाहें भारत के चंद्रयान मिशन पर टिकी है उम्मीद है कि चंद्रयान-3 बुधवार को चंद्रमा सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग करेगा. अगर भारत ऐसा करने में कामयाब होता है तो वह चांद के दक्षिणी ध्रुव पर सॉफ्ट लर्निंग करने वाला पहला देश बन जाएगा.
भारत ने कहा है कि चंद्रयान प्लान के मुताबिक बिल्कुल ठीक ढंग से आगे बढ़ रहा है और 23 अगस्त को स्थानीय संबंध अनुसार 18:06 बजे चांद पर लैंड करेगा भारतीय मीडिया चंद्रयान-3 के पल-पल की कवरेज दिख रहा है वहीं विदेशी मीडिया भी भारत के मून मिशन पर नजर बनाए हुए!
अमेरिका का न्यूज़ चैनल सीएनबीसी लगातार चंद्रयान-3 के लाइव अपडेट दे रहा है सीएनबीसी ने लिखा है । 23 अगस्त बुधवार को भारत इतिहास रचने के लिए तैयार है अगर उसका तीसरा चंद्र मिशन चंद्रयान-3 चांद के दक्षिणी ध्रुव पर सफलतापूर्वक लैंड कर जाता है।
सीएनबीसी ने लिखा है कि अब तक चांद के दक्षिणी ध्रुव पर कोई देश सॉफ्ट लैंडिंग नहीं कर पाया है रूस का लूना 25 इसी हफ्ते चांद के दक्षिणी ध्रुव पर लैंड करने वाला था लेकिन वह रविवार 20 अगस्त को रूसी स्पेस एजेंसी ने जानकारी दी कि उसका मिशन चांद की सतह पर क्रश कर गया है। ब्रिटेन के स्काई न्यूज ने रूस के मून मिशन की असफलता के संदर्भ में लिखा है कि भारत अंतरिक्ष की दौड़ में रस को पीछे छोड़कर एक बड़ी छलांग लगा सकता है स्काई न्यूज ने लिखा है कि जुलाई में अंतरिक्ष में लॉन्च किया गया कैलेंडर चंद्रमा की सतह का परीक्षण करेगा। इसके साथ ही लेंडर को भूकंपीय गतिविधि तापमान और विकिरण के स्तर की निगरानी करने के लिए डिजाइन किया गया है यह चंद्रमा की मिट्टी में पानी की बर्फ का पता लगाने का भी प्रयास करेगा रूस का लूना 25 भी यही काम करने वाला था

- Sponsored Ads-

Share This Article