तेजस्वी यादव जी के 24 जन वचन से प्रभावित होकर लोग इंडिया गठबंधन के पक्ष में गोलबंद है: अरुण

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

 

बिहार न्यूज़ लाइव पटना डेस्क:  राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश प्रवक्त अरुण कुमार यादव ने कहा कि बेरोजगारी, महंगाई और गरीबी से त्रस्त आमजन नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव जी के 24 जन वचन से प्रभावित होकर समाज के सभी वर्ग के लोग इंडिया गठबंधन समर्थित उमीदवारों के पक्ष में गोलबंद है।
श्री यादव ने कहा कि तेजस्वी यादव जी जो कहते हैं वो करते हैं। उन्होंने 17 महीनों की महागठबंधन सरकार में करके दिखा दिया है। इसलिए तेजस्वी यादव जी के प्रति जनता का अटूट विश्वास और भरोसा है। बिहार की 40 का 40 सीटों पर इंडिया गठबंधन की ऐतिहासिक जीत होगी।
श्री यादव ने कहा कि भाजपा-जदयू कुछ भी कर ले जनता उनके बहकावे में अब नहीं आने वाली है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी से लोगों का भरोसा और विश्वास उठ गया है। क्योंकि दोनों ने जुमला-झूठ और नफरत की राजनीति के सिवा कुछ नहीं किया। इसलिए केंद्र की सत्ता से मोदी सरकार को हटाने के लिए जनता संकल्पित है।

- Sponsored Ads-

Share This Article