छपरा ।जयप्रकाश विश्वविद्यालय, छपरा के स्नातकोत्तर हिंदी विभाग में 2025-27 सत्र के नवप्रवेशी छात्र-छात्राओं के लिए दीक्षारम्भ कार्यक्रम आयोजित कर इस सत्र के पठन-पाठन की शुरुआत की गई। छात्र-छात्राओं कापरिचय स्नातकोत्तर हिंदी विभागाध्यक्ष प्रो. सिद्धार्थ शंकर ने कराया।
इस कार्यक्रम की अध्यक्षता स्नातकोत्तर संस्कृत विभाग के अध्यक्ष प्रो जितेंद्र द्विवेदी ने की। उन्होंने छात्र- छात्राओं को सैद्धांतिक और व्यावहारिक ज्ञान के साथ भारतीय ज्ञान परंपरा से जुड़ने पर जोर दिया।
विभागाध्यक्ष प्रो.सिद्धार्थ शंकर ने छात्र-छात्राओं को हिंदी भाषा, साहित्य और उसके रोजगारपरक क्षेत्रों से परिचित कराया।विभाग के वरिष्ठ प्राध्यापक प्रो. अजय कुमार ने छात्र-छात्राओं को पाठ्यक्रम से परिचित कराया और पढ़ने को लेकर प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि गुरु की सार्थकता तभी होगी जब उसका शिष्य उससे आगे निकल जाए।
विभाग के वरीय सहायक डॉ. विद्या भूषण श्रीवास्तव ने नवप्रवेशी विद्यार्थियों को वर्ग संचालन और परिचय पत्र आदि की जानकारी दी।
हिंदी विभाग के अन्य प्राध्यापकों डॉ चंदन श्रीवास्तव, डॉ रजनीश कुमार यादव, डॉ. प्रियंका कुमारी, डॉ अजीत नारायण और डॉ। अविनाश भारती ने विद्यार्थियों को पढ़ने और नियमित कक्षा आने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर काफी संख्या में नवप्रवेशी छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन विभागाध्यक्ष प्रो. सिद्धार्थ शंकर ने किया।
