अजमेर: वृद्धाश्रमों का किया निरीक्षण

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

 

 

*वृद्धाश्रमों का किया निरीक्षण*

बिहार न्यूज़ लाईव अजमेर डेस्क: अजमेर/(हरिप्रसाद शर्मा)सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री महेन्द्र कुमार ढ़ाबी ने अपना घर वृद्धाश्रम तथा जय अम्बे सेवा समिति वृद्धाश्रम का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

- Sponsored Ads-

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव महेन्द्र कुमार ढ़ाबी द्वारा अवेयरनेस मॉड्यूल फोर सीनियर सिटीजन के तहत अपना घर वृद्धाश्रम पुष्कर तथा जय अम्बे सेवा समिति वृद्धाश्रम कायड़ का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान संस्था में स्टाफ की स्थिति, वृद्धजन को दी जाने वाली सहायता, चिकित्सकीय सुविधा, फ्र्सट एड बॉक्स की व्यवस्था, कुशल परामर्शदाता, स्नानागार, पर्याप्त ओढने-बिछाने की व्यवस्था, वृद्धजन के दैनिक उपयोग की वस्तुओं की उपलब्धता, भोजन की व्यवस्था आदि के संबंध में पूछताछ कर जांच की गई।

 

साथ ही अवेयरनेस मॉड्यूल फॉर सीनियर सिटीजन अभियान के तहत वरिष्ठ नागरिकों के लिए केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के तहत दिए जाने वाले अनुदान, आर्थिक सहायता एवं पेंशन आदि के संबंध में जानकारी दी। रालसा व नालसा योजनाओं के तहत वरिष्ठ नागरिकों को मिलने वाली सुविधाओं के संबंध में जानकारी दी। अपना वृद्धाश्रम में निरीक्षण के दौरान में कुल 35 वृद्धजन तथा जय अम्बे सेवा समिति वृद्धाश्रम में कुल 21 वृद्धजन आवासरत पाए गए।

- Sponsored Ads-

Share This Article