सारण: जाली रेल टिकट के साथ इंटरनेट संचालक गिरफ्तार

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

 

 

बिहार न्यूज़ लाइव सारण डेस्क दरियापुर।प्रखंड के डेरनी बाजार स्थित बाबा इंटरप्राइजेज नाम के साइबर कैफे दुकान में सोनपुर आरपीएफ टीम ने छापेमारी की।जहां से साइबर कैफे के संचालक आदित्य शुक्ला को पुलिस की टीम ने 11जाली रेल टिकट के साथ गिरफ्तार कर लिया।साथ ही पुलिस ने साइबर कैफे से एक लैपटाप,मोबाइल आदि भी बरामद किया गया है।साइबर कैफे संचालक आदित्य शुक्ला अपने नाम से यूजर आईडी बनाकर जाली रेल टिकट बनाता था।

 

आरपीएफ सोनपुर के निरीक्षक रूपेश कुमार व उप निरीक्षक अजय कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि डेरनी में जाली रेल टिकट का धंधा किया जा रहा है।इसके बाद टीम गठित कर छापेमारी की गई।अधिकारियों ने कहा कि जाली रेल टिकट बनाने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है।कई को गिरफ्तार भी किया गया है।

- Sponsored Ads-

 

 

- Sponsored Ads-

Share This Article