- Sponsored Ads-
बिहार न्यूज़ लाइव अजमेर डेस्क पुष्कर/अजमेर (हरिप्रसाद शर्मा) आईपीएल स्टार व ओपनर बल्लेबाज साई सुदर्शन ने अपने माता पिता के साथ पवित्र पुष्कर सरोवर की पूजा अर्चना की।
पूजा अर्चना अजय पाराशर, कोशल मिश्रा ने धार्मिक विधि विधान से कराई।
कोशल मिश्रा ने बताया की साई ने अपने माता पिता के साथ पुष्कर सरोवर की पूजा के साथ तर्पण भी किया एवं देश में खुशहाली की कामना की।मूलतः साई तमिलनाडु का रहने वाला है। इंडियन टीम के लिए सलेक्शन के लिए पुष्कर राज ब्रह्मा जी से मनोकामना की। पंडित कौशल मिश्र, अजय पाराशर सहित तीर्थ पुरोहितों ने उन्हें आशीर्वाद दिया।
- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-