आई टी सेवा संघ के आह्वान पर अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर पटना गये आई टी सहायक एंव कार्यपालक सहायक

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

।जिसके कारण नही बन रहे कोई प्रमाण पत्र।आमजनों से लेकर विद्यार्थी तक को हो रही बड़ी कठिनाई।

अर्जुन कुमार झा/समस्तीपुर:बिहार राज्य आई टी सेवा संघ के आवाहन पर पूरे बिहार के आई टी सहायक एवं कार्यपालक सहायक ने अपनी मांगो को लेकर हड़ताल पर पटना चले जाने के कारण लोक सेवाओं के अधिकार अधिनियम के तहत आमजनो को मिल रही सारी सेवाएं ठप पड़ गई है।

- Sponsored Ads-

जो मुख्य रूप से प्रभावित सेवाएं जाति प्रमाण पत्र,निवास प्रमाण पत्र,आय प्रमाण पत्र,OBC (बिहार सरकार एवं भारत सरकार),EWS प्रमाण पत्र,पेंशन संबंधी सारी सेवाएं(बिहार निष्कता पेंशन,लक्ष्मीबाई विधवा पेंशन,इंद्रागांधी विधवा पेंशन,वृद्धजन पेंशन एवं पारिवारिक लाभ योजना),पंचायती राज सम्बन्धी योजना,राशन कार्ड निर्गमन,जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र आदि सेवा पूर्ण रूप से बाधित है।

जिसे आमजनों से लेकर विद्यार्थी तक को प्रमाण पत्र नही बनने के कारण सभी प्रकार के भेकेंसी सहित आवश्यक कार्य के लिये प्रमाणपत्र नही बनने से खानपुर प्रखंड के लोगो सहित पढ़ने वाले छात्र एंव छात्राओ में प्रखंड प्रसासन सहित बिहार सरकार के प्रति आक्रोश व्याप्त है।खानपुर प्रखंड क्षेत्र के विद्यार्थी व आमजनों ने बिहार सरकार से मांग किया है कि हड़ताल पर गये आरटीपीएस कर्मी की अपनी मांगों को स्वीकार कर जल्द से जल्द हड़ताल समाप्त कर अपनी ड्यूटी पर वापस करे।

ताकि विद्यार्थी सहित आमजनों को सभी प्रकार की प्रमाण पत्र बन सके।वही आमजनों ने बिहार सरकर से मांग किया है कि हड़ताल पर गये आई टी सहायक व कार्यपालक सहायक कर्मी को अपनी कामो पर जल्द वापस नही किया गया तो पूरे बिहार की जनता एकजुट होकर बिहार सरकार के विरूद्व जन आंदोलन किया जायेगा।

- Sponsored Ads-
Share This Article
Leave a Comment