जमुई :जमुई में मनाया गया 77वां गणतंत्र दिवस समारोह,प्रभारी मंत्री संजय कुमार सिंह ने फहराया तिरंगा

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

मृगांक शेखर सिंह/जमुई

जमुई के श्री कृष्ण सिंह स्टेडियम में 77 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर भव्य समारोह आयोजित किया गया। बिहार सरकार के पीएचईडी मंत्री सह जिले के प्रभारी मंत्री संजय कुमार सिंह ने राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया। ध्वजारोहण के बाद उन्होंने परेड की सलामी ली और उपस्थित जनसमूह को संबोधित किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में प्रशासनिक अधिकारी जनप्रतिनिधि, स्वतंत्रता सेनानी, स्कूली बच्चे और आम नागरिक मौजूद थे।

- Sponsored Ads-


अपने संबोधन में प्रभारी मंत्री श्री संजय कुमार सिंह ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार लगातार नई ऊंचाइयों को छू रहा है। उन्होंने राज्य सरकार द्वारा शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, सिंचाई, शराबबंदी, महिला सशक्तिकरण और सामाजिक न्याय के क्षेत्र में चलाई जा रही विभिन्न विकास योजनाओं का विस्तार से वर्णन किया।मंत्री ने कहा कि सरकार का लक्ष्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की रोशनी पहुंचाना हैं और इस दिशा में निरंतर कार्य किया जा रहा है।


इस अवसर पर विभिन्न विभागों द्वारा निकाली गई झांकियों ने भी सबका ध्यान आकर्षित किया। शिक्षा, परिवहन, स्वच्छता, मध- निषेध, जीविका, स्वास्थ्य, उद्योग सहित अन्य विभागों की झांकियों के माध्यम से सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों को प्रदर्शित किया गया।
कार्यक्रम के उपरांत माननीय द्वारा आई ओ सी एल द्वारा आयोजित बैग वितरण समारोह में हिस्सा लिया गया।


समाहरणालय जमुई में जिला पदाधिकारी श्री नवीन के द्वारा झंडोत्तोलन किया गया एवं राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी गई।विभिन्न कार्यालयों में कार्यालय प्रधान के द्वारा झंडोत्तोलन का कार्यक्रम संपन्न किया गया। तदोपरांत पदाधिकारीयों के द्वारा महादलित टोलों में झंडोत्तोलन कार्यक्रम में हिस्सा लिया गया।


कार्यक्रम में जिला पदाधिकारी, श्री नवीन, पुलिस अधीक्षक श्री विश्वजीत दयाल, उप विकास आयुक्त श्री सुभाष चंद्र मंडल, अपर समाहर्ता विभागीय जांच श्री बालमुकुंद प्रसाद, अपर समाहर्ता श्री रवि कान्त सिन्हा, जिला परिवहन पदाधिकारी श्री सुनील कुमार, जिला पंचायत राज पदाधिकारी श्री वीरेंद्र कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी श्री सौरव कुमार, डीसीएलआर श्री सुजीत कुमार, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी श्री विनोद प्रसाद, वरीय उप समाहर्ता श्री सावन, श्री नागमणि वर्मा सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारी शामिल रहे।

- Sponsored Ads-
Share This Article