जमुई: 83 पुलिस कर्मियों की हुई पदोन्नति, पुलिस कप्तान ने 12 पुलिस अवर निरीक्षक को किया सम्मानित….

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

 

 

बिहार न्यूज़ लाइव जमुई डेस्क:; मृगांक शेखर सिंह/जमुई जमुई में मंगलवार को पुलिस मुख्यालय पटना के निर्देश पर मलयपुर स्थित पुलिस लाइन में पदोन्नति प्रमाण पत्र सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। पुलिस मुख्यालय पटना निर्देश पर कार्यक्रम आयोजित कर मलयपुर स्थित जमुई पुलिस केंद्र में जमुई के पुलिस कप्तान डॉ शौर्य सुमन द्वारा 33 पीटीसी को एएसआईं,

 

38 एएसआई को एसआई तथा 12 एसआई को इंस्पेक्टर पद का बैच लगाकर पदोन्नति दी गई। पुलिस कप्तान डॉ शौर्य सुमन ने पुलिस पदाधिकारीयों को संबोधित करते हुए कहा कि आशा करते हैं कि आप सभी अपनी सेवाकाल में बेहतर पुलिसिंग कर आम लोगों से संवाद कर अपने दायित्व निर्वहन करेंगे।

- Sponsored Ads-

 

इस दौरान उन्होंने कहा कि लंबे समय से पुलिस कर्मियों की कमी से विधि व्यवस्था और लंबित कांडो की अनुसंधान में परेशानी हो रही थी। अब समस्या काफी हद तक कम हो जाएगी। उन्होंने बताया कि जिले में लगभग 3900 पेंडिंग केस है। जिले में नए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सतीश सुमन अभी ज्वाइन किए हैं। इन्हें नए पुलिस इंस्पेक्टर और एसआई की टीम मिली है। विभिन्न कोषांगों में इन पुलिस कर्मियों की पोस्टिंग की जाएगी जिससे पुलिसिंग बेहतर होगी।

 

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इंस्पेक्टर के पद पर पदोन्नति की वरीयता में शामिल रहे वर्तमान चंद्रदीप थानाध्यक्ष अब्दुल हलीम, चंद्रमंडी थानाध्यक्ष ध्रुव कुमार एवं जमुई जिले में पदस्थापित वीरेंद्र कुमार को विभागीय प्रोसिडिंग के कारण तत्काल प्रभाव से इंस्पेक्टर के पद पर पदोन्नति नहीं मिलने पर विभागीय लोगों में चर्चा बिषय बना हुआ है।

 

 

- Sponsored Ads-

Share This Article