जमुई:चंद्रदीप थाना में नव पदस्थापित थानाध्यक्ष अब्दुल हलीम ने किया पदभार ग्रहण

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

मृगांक शेखर सिंह/जमुई

जमुई के पुलिस कप्तान डॉ शौर्य सुमन के निर्देशानुसार चंद्रदीप थाना में नए थाना अध्यक्ष के रूप अब्दुल हलीम ने नए थानाध्यक्ष के रूप में मंगलवार को पदभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण के बाद थाने के सभी पुलिसकर्मियों से औपचारिक जान-पहचान की। उसके बाद उन्होंने थाने का जायजा लिया। नए थानाध्यक्ष ने थाना क्षेत्र की जानकारी हासिल कर महत्वपूर्ण समस्याओं पर चर्चा करते हुए थाने में पदस्थापित पदाधिकारी व पुलिस बल के साथ बैठक कर विचार विमर्श कर कई दिशा निर्देश दिया।

नव पदस्थापित थानाध्यक्ष ने कहा कि क्षेत्र में अमन-चैन व अपराध नियंत्रण मेरी पहली प्राथमिकता होगी।थानाध्यक्ष ने कहा कि क्षेत्र में अवैध बालू का कारोबार, बालू माफिया, शराबी व शराब कारोबारियों के खिलाफ अभियान चलाकर उन पर कानूनी शिकंजा कसा जाएगा। बताते चलें कि चन्द्रदीप के निवर्तमान थानाध्यक्ष पंकज कुमार पासवान का खैरा थाना में स्थानांतरण के बाद उनके स्थान पर सोनो थाना से स्थानांतरित होकर आये थानाध्यक्ष अब्दुल हलीम ने चन्द्रदीप थानाध्यक्ष के पद पर अपना योगदान किया है।

- Sponsored Ads-

 

चन्द्रदीप में नए थानाध्यक्ष के सामने थानाक्षेत्र में शराब ,अवैध बालू खनन एवं परिवहन रोकने की सबसे बड़ी चुनौती होगी। नए थानाध्यक्ष के सामने थाना स्तर पर पुलिसिंग को मजबूत करने की भी चुनौती होगी। कुर्सी संभालने के बाद थानाध्यक्ष अब्दुल हलीम ने कहा कि थानाक्षेत्र में विधि-व्यवस्था दुरूस्त रखना और आमजन में पुलिस के प्रति विश्वास को कायम रखना उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि कोई भी निर्दोष किसी केस में फंसे नहीं और दोषी कोई बचे नहीं उनकी प्राथमिकता में होगी। बताते चले कि जमुई के पुलिस कप्तान शोर्य सुमन के निर्देश पर जिले के कई थानाध्यक्ष व कई पुलिस पदाधिकारियों का तबादला किया गया है।

 

- Sponsored Ads-

Share This Article